MP: कांग्रेस ने विधायक दल के नेता और पार्टी व्हिप पर निर्णय की कमान किसे सौंपी?
मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस के विधायक दल की बैठक हुई और विधायकों ने अपने दल का नेता और पार्टी व्हिप पर निर्णय लेने के लिए नए सदस्य को अधिकृत किया।
मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को भी जीत मिली थी। इसके बाद कांग्रेस के विधायक दल की बैठक हुई और विधायकों ने अपने दल का नेता और पार्टी व्हिप पर निर्णय लेने के लिए नए सदस्य को अधिकृत किया। यह सदस्य ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। इस फैसला के बारे में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जानकारी दी।
मध्य प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे। शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी और दूसरे विजयपुर विधानसभा में। इनमें से बुधनी सीट को बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया तो वहीं विजयपुर सीट पर हाथ का पंजा विजयी हुआ था। भाजपा ने विजयपुर से रामनिवास रावत को टिकट दिया था, तो वहीं कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को चुनावी मैदान में उतारा था।
कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को कुल 100469 वोट मिले हैं। उन्होंने कुल 50.66 फीसदी वोट प्राप्त किए हैं। वहीं बीजेपी के रामनिवास रावत को कुल 93105 वोट मिले हैं। इन्हें 46.95 फीसदी वोट मिले हैं। विजयपुर में कुल वोटर 2.54 लाख थे, जिसमें वोटिंग परसेंट 77.85 रहा था। कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद से चारो तरफ चर्चाएं तेज हो गई थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।