MP शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने, दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने और आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस वापस लेने की मांग की है। 

MP शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी
MP शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के मुद्दे पर अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने, दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने और आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस वापस लेने की मांग की है। यह मुद्दा अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी के सामने भी उठाया था और उन्हें अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा था।

अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में क्या मांग रखी?

शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में वर्ग-2 और वर्ग-3 में खाली पदों को भर्ती में शामिल करने की मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में वर्ग-2 में 10 हजार अतिरिक्त पद और वर्ग-3 में 25 हजार पद किए जाने की मांग शामिल थी। इसके साथ ही रिक्त पदों को भर्ती में शामिल कर दूसरे चरण की काउंसलिंग कराने की मांग भी रखी गई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं, लेकिन सीमित पदों के कारण उन्हें नियुक्ति का मौका नहीं मिल पा रहा है। कई अभ्यर्थी अतिथि शिक्षक के तौर पर स्कूलों में पढ़ा भी रहे हैं। उनका कहना है कि पदों की संख्या बढ़ने से योग्य अभ्यर्थियों को स्थायी नियुक्ति का अवसर मिल सकता है।

इंदौर में राहुल गांधी के सामने उठा था मुद्दा

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि का मुद्दा उठाया था। इसके बाद राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा।

राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले से ही एक लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। इसके बावजूद शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के13,089 और वर्ग-2 के 10,800 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

राहुल गांधी ने लिखी चिट्ठीराहुल गांधी को सौंपा ज्ञापन

आंदोलन और भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों का मामला भी उठाया

राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर कई अभ्यर्थी आंदोलन और भूख हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे अभ्यर्थियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस तत्काल वापस लेने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांग सुनने की मांग की है।

दूसरी काउंसलिंग जल्द शुरू करने की मांग

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि के साथ दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती में पद बढ़ने से जहां हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में भी मदद मिलेगी।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं और कुछ पहले से अतिथि शिक्षक के तौर पर काम कर रहे हैं। सीमित पदों के कारण उन्हें नियमित नौकरी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती का इंतजार करते-करते कई अभ्यर्थी आयु सीमा के करीब पहुंच गए हैं।

राहुल ने CM से क्या-क्या मांग की?

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुख्य रूप से तीन मांगें की हैं-

  • आंदोलन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस वापस लिए जाएं।
  • अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनी जाएं।
  • वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने के साथ दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू की जाए।

राहुल गांधी ने कहा कि इससे एक ओर युवाओं को स्थायी रोजगार का अवसर मिलेगा और दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई को भी लाभ होगा।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र