MP में टीचर ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर वॉट्सऐप स्टेटस पर डाला, मामला दर्ज

Feb 18, 2026 02:07 pm ISTRatan Gupta भाषा, इंदौर
share

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में परीक्षार्थियों को कथित तौर पर नकल कराने के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय के पर्चे को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर एक शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

MP में टीचर ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का पेपर वॉट्सऐप स्टेटस पर डाला, मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में परीक्षार्थियों को कथित तौर पर नकल कराने के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय के पर्चे को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर एक शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर बवाल मचने के बाद शिक्षिका के साथ ही परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को निलंबित भी कर दिया गया है।

बोर्ड पेपर की तस्वीर की व्हाट्सऐप पर शेयर

अधिकारियों के मुताबिक, तुकईथड़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा 10 के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक राजकुमारी सोनी ने प्रश्नपत्र की तस्वीर अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर डाल दी थी। आरोप है कि प्राथमिक शिक्षिका सोनी ने परीक्षा में अनुपस्थित एक छात्र की टेबल पर रखे प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर एक व्यक्ति को भी भेजी थी ताकि इसे हल करके परीक्षार्थियों को नकल कराई जा सके।

समय से पहले बच्चों को स्कूल में दिया प्रवेश

बहरहाल, जिला प्रशासन का दावा है कि प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आयोजित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ और परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। अधिकारियों के मुताबिक शिक्षिका ने मंगलवार सुबह परीक्षा शुरू होने के बाद नौ बजकर छह मिनट पर अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र की तस्वीर अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर डाली थी, जबकि परीक्षा केंद्र में 109 छात्र-छात्राओं को सुबह आठ बजकर 40 मिनट के पहले ही प्रवेश दे दिया गया था।

शिक्षिका को किया गया निलंबित

अधिकारियों ने बताया कि शिक्षिका को बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शिक्षिका के खिलाफ मध्यप्रदेश मान्यताप्राप्त परीक्षा अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया, “हम तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच कर रहे हैं।”

परीक्षा केंद्र के अक्ष्यक्ष को भी किया गया निलंबित

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) डॉ. सुदाम खाड़े ने परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुलकर्णी और सहायक केन्द्राध्यक्ष अनीता दीक्षित को दायित्वों के निर्वहन और शासकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही के आरोपों में निलंबित कर दिया है।उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

एमपी की बोर्ड परीक्षाएं कब

आपको बताते चलें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में होनी हैं। 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक तथा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से मार्च के पहले सप्ताह तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी और छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|