MP में तेज रफ्तार कार ने खाना खा रहे मजदूरों को कुचला; 5 की दर्दनाक मौत

Jan 19, 2026 05:30 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार तेज गति से भागती आ रही कार ने सफाई में लगे मजदूरों को खाना खाते समय रौंद दिया जिसमें 13 मजदूरों घायल हो गए ओर 5 मजदूरों कि मौत हो गई।

MP में तेज रफ्तार कार ने खाना खा रहे मजदूरों को कुचला; 5 की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार तेज गति से भागती आ रही कार ने सफाई में लगे मजदूरों को खाना खाते समय रौंद दिया जिसमें 13 मजदूरों घायल हो गए ओर 5 मजदूरों कि मौत हो गई। रविवार दो मज़दूरों की मौके पर मौत हो गई थी और देर रात तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया है ओर वह लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया था कि दुर्घटनाग्रस्त कार बिना नंबर की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। एएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

घटनास्थल से लेकर टोल नाकों तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कार चालक की पहचान मझौली निवासी लखन सोनी के रूप में हुई है। कार दीपक सोनी के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट भाई लखन सोनी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

हादसा रविवार दोपहर को उस समय हुआ, जब बरेला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे 13 मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल आरोपी कार चालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस हादसे में चैनवती बाई (40) और लच्छो बाई (40) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 11 मजदूर घायल हुए थे। रविवार देर रात इलाज के दौरान गोमता बाई पति नवाबी लाल (40), वर्षा कुशराम पति कमलेश (45) और कृष्णा बाई पति संजू (40) ने दम तोड़ दिया।

खाना खाते समय टक्कर

घटना रविवार जबलपुर में एकता चौक बरेला रोड पर दोपहर की बताई जा रही है,सड़क किनारे डिवाइडर में लगी लोहे की जालियों की 24 मजदूरों द्वारा सफाई की गई। इसके बाद सभी लोग वहीं पर बैठकर भोजन कर रहे थे। इस दौरान बरेला से जबलपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार सफेद कार ने मजदूरों को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते ही आसपास के लोगों सहित राह चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बरेला थाना पुलिस और डायल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी सम्पत उपाध्याय भी घायलो का हाल जानने अस्पताल पहुचे है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एकता चौक पर बरेला थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजे हादसा हुआ है,सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सहित स्वस्थ विभाग की टीम मौके पर पहुची ओर सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। मृतक और सभी घायल मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के रहने वाले हैं। डेढ़ माह से यहां मजदूरी कर रहे थे। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।

बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि मज़दूर काम कर सड़क किनारे भोजन करने बैठे थे इस दौरान कार अचानक सामने आ गई और देखते ही देखते साथियों को कुचलते हुए भाग गई। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक कई साथी सड़क पर घायल पड़े थे। घायलों का इलाज जारी है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के CCTV कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|