फूल सिंह बरैया जूते-चप्पल के हकदार; ये क्या बोल गए BJP विधायक? एक चेतावनी भी दी

Jan 19, 2026 08:16 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share Share
Follow Us on

विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी लाडली बहनों पर अभद्र टिप्पणियां की तो महिलाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता जूते-चप्पलों और अंडों से विरोध दर्ज कराएंगे, ताकि बयान देने वालों को अपने शब्दों का अहसास हो।

फूल सिंह बरैया जूते-चप्पल के हकदार; ये क्या बोल गए BJP विधायक? एक चेतावनी भी दी

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से विधायक प्रीतम लोधी ने बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर फूल सिंह बरैया पर जोरदार हमला बोला है। इस संबंध में उन्होंने पिछोर में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। प्रेसवार्ता में बीजेपी विधायक ने फूल सिंह बरैया पर अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि लाडली बहनों को लेकर छींटाकशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पिछोर से छह बार विधायक रहे केपी सिंह कक्का का नाम लिए बिना उन पर भी निशाना साधा और कहा कि एक फूल सिंह बरैया है और एक हमारे पिछोर का दोनों ही लाडली बहनों को लेकर गंदे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी लाडली बहनों पर अभद्र टिप्पणियां की तो महिलाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता जूते-चप्पलों और अंडों से विरोध दर्ज कराएंगे, ताकि बयान देने वालों को अपने शब्दों का अहसास हो।

प्रीतम लोधी ने यह भी कहा कि पूर्व में केपी सिंह की ओर से माताओं-बहनों के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर महिलाओं ने थाने के बाहर पुतले पर चप्पल-जूते मारे थे। अब यदि ऐसी भाषा दोहराई गई, तो स्वयं लाडली बहनें विरोध में उतरेंगी। इसके लिए योजना और तैयारी की जा रही है। अंत में विधायक ने मांग की कि माताओं और बहनों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वालों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएं। उन्होंने फूल सिंह बरैया के बयान पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अब शुद्धि जूते-चप्पलों से ही होनी शेष है।

आपको बता दें कि दतिया जिले की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कह रहे हैं कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई तीर्थ पर नहीं जा पा रहा है तो वह दलित आदिवासी वर्ग की महिला या बच्ची के साथ रेप करेगा तो उसे वही फल मिलेगा जो तीर्थ करने से मिलता है।

वीडियो में बरैया कह रहे हैं इंडिया में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और मोस्ट ओबीसी से होता है। रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी...कैसे भी दिमाग का व्यक्ति रास्ते में जा रहा है, उसे खूबसूरत अति सुंदर लड़की यदि दिखी तो उसका ब्रेन विचलित हो सकता है तो रेप हो सकता है। आदिवासियों में, एससी में कौन सी अति सुंदर स्त्री है? अधिकतर ओबीसी में ऐसी स्त्रियां सुंदर हैं? क्यों होता है बलात्कार, क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|