Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp shahdol son brutally killed his mother with sword three times reached police station with blood in hand
कलयुगी बेटे की दरिंदगी, MP में शक के नाम पर मां की तलवार से काट दी गर्दन

कलयुगी बेटे की दरिंदगी, MP में शक के नाम पर मां की तलवार से काट दी गर्दन

संक्षेप:

मां मुन्नी बाई घर के आंगन में काम कर रही थी,तभी सनकी बेटा मोहन पहुंचा और मां की गर्दन पर एक-एक करके तलवार से तीन वार कर दिए जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।

Jan 13, 2026 12:44 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, शहडोल
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के शहडोल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे को शक था कि मां उसकी पत्नी को भड़काती है और इसी वजह से घर में विवाद होता है। हैरानी की बात यह थी कि हत्या के बाद आरोपी बेटा खून से लथपथ तलवार लेकर घूमता रहा और फिर बाइक से थाने पहुंच गया। पुलिस से बोला कि मैंने अपनी मां को मार डाला। पुलिस ने यह सुन तुरंत टीम आरोपी के घर भेजी और लाश का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपी पुत्र पुलिस हिरासत में है जिससे पूछताछ की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के कछियान टोला में का है। घटना सोमवार से शाम की बताई जा रही है। मां मुन्नी बाई घर के आंगन में काम कर रही थी,तभी सनकी बेटा मोहन पहुंचा और मां की गर्दन पर एक-एक करके तलवार से तीन वार कर दिए जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे घटनास्थल लेकर भी पहुंची थी। यहां पुलिस को मां का शव आंगन में ही पड़ा मिला। पुलिस ने तलवार को जब्त कर लिया है।

एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला BNS की धारा 103 दर्ज कर लिया है। आरोपी बेटे और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बेटे को शक था कि उसकी मां हर दिन पत्नी को भड़कती है, जिस कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है। कुछ दिन पहले भी मां बेटे के बीच विवाद हुआ था, जिस पर बेटे ने मां को हिदायत दिया था। सोमवार दोपहर भी विवाद हुआ जिसके बाद उसने तलवार से मां की हत्या कर दी। मामले में पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार कुछ समय से अजीब था।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|