MP में परीक्षा के बीच मधुमक्खियों ने बोला हमला, 9 साल के छात्र की मौत; कई घायल
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोयत कलां स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में मधुमक्खियों के हमले में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्कूल में शुक्रवार दोपहर परीक्षा चल रही थी।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोयत कलां स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में मधुमक्खियों के हमले में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्कूल में शुक्रवार दोपहर परीक्षा चल रही थी। तभी स्कूल परिसर में लगे छत्ते से अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया।
इस भगदड़ और चीख-पुकार के बीच कक्षा 4 का छात्र रमन कराड़ा झुंड के बीच फंस गया। जब तक स्कूल स्टाफ उसे बचाने पहुंचता, तब तक मधुमक्खियों ने उसे बुरी तरह डंक मार दिया था। रमन के अलावा 4-5 अन्य छात्र भी इस हमले में घायल हुए हैं।
स्कूल में मधुमक्खियों के कई छत्ते
घायल बच्चों को तुरंत सोयत कलां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां रमन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल परिसर में मधुमक्खियों के कई छत्ते लगे थे, जिससे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

