Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp sagar road accident bus bike collision 4 teens died late night incident bus seized all details
एक साथ बुझ गए चार चिराग, MP में बस-बाइक की टक्कर में 4 किशोरों की दर्दनाक मौत

एक साथ बुझ गए चार चिराग, MP में बस-बाइक की टक्कर में 4 किशोरों की दर्दनाक मौत

संक्षेप:

देर रात बाइक से जा रहे चार युवक जैसे ही इस रास्ते पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही यात्री बस ने तेज रफ्तार में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव अनंतपुरा में सुबह से ही मातम छाया हुआ है।

Nov 23, 2025 02:15 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, सागर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस-बाइक की भिंडत में एक ही परिवार के 4 किशोरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। इस दिल दहला देने वाला हादसे की सूचना गांव पहुंची तो गांव में सन्नाटा ओर मातम छा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीओपी प्रकाश मिश्रा तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बस चालक की पहचान और घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। रविवार सुबह चारों किशोरों का पोस्टमार्टम कर लाश को परिजनों को सौंपा है।

हादसे की सूचना मिलते ही देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के चार बच्चों की दर्दनाक मौत बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की मांग भी की है।

जानकारी अनुसार देर रात बाइक से जा रहे चार युवक जैसे ही इस रास्ते पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही यात्री बस ने तेज रफ्तार में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव अनंतपुरा में सुबह से ही मातम छाया हुआ है। परिवार के चीख-पुकार से माहौल गमगीन है। मृतकों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है और सभी एक ही परिवार से हैं। हादसे में मृतक के नाम शिवम पिता रामचरण पाल (18), सत्यम पिता रामचरण पाल (17), प्राशू उर्फ प्रशांत पिता खुमान पाल (14) और उमेश पिता चेतू पाल (16) हैं। हादसे से पूरे पाल समाज में गहरी शोक की लहर है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। चार-चार बेटों की एक साथ मौत ने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है।

घटना पर देवरी से विधायक बृज बिहारी पटेरिया बंडा में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन घटना की खबर मिलते ही वहीं से लौटकर मौके पर पहुंच गए ओर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा एक ही परिवार के चार युवकों की हृदय विदारक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। परिवार, समाज और गांव की पीड़ा हमारी पीड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अनंतपुरा गांव से सिमरिया हर्राखेड़ा की ओर जा रहे थे जबकि बस सिमरिया से होते हुए दमोह जा रही थी। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सत्यम और शिवम सगे भाई थे। प्रशांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन है। उमेश दो भाईयों में छोटा था।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|
;;;