Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp ratlam alkapuri sex racket busted couple along with bengali women arrested police raids all details
1000-1500 में तय होता था; MP में कहां चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़

1000-1500 में तय होता था; MP में कहां चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़

संक्षेप:

जांच में सामने आया है कि दंपत्ति ने बंगाल से युवती को बुलवाया था और 1000 से 1500 रुपये में ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कृत्य करवाया जा रहा था, पूछताछ के दौरान दंपत्ति के मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें बंगाल की कई युवतियों के फोटो और आधार कार्ड भी पाए गए हैं। 

Jan 12, 2026 10:44 am ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रतलाम
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपत्ति और एक बंगाली युवती को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने की है। यहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि शहर के अलकापुरी क्षेत्र स्थित एक मकान में देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा है। पुलिस ने तय समय पहुंचकर इसका भंडाफोड़ कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई के लिए रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने रणनीति के तहत एक युवक को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा और पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। दबिश के दौरान मौके से एक बंगाल की युवती और एक दंपत्ति को हिरासत में लिया गया, जो इस अनैतिक कार्य को संचालित कर रहे थे।

दरसअल पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपत्ति ने बंगाल से युवती को बुलवाया था और 1000 से 1500 रुपये में ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कृत्य करवाया जा रहा था, पूछताछ के दौरान दंपत्ति के मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें बंगाल की कई युवतियों के फोटो और आधार कार्ड भी पाए गए हैं, इन दस्तावेजों को लेकर पुलिस अब मानव तस्करी और संगठित देह व्यापार के एंगल से भी जांच कर रही है।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि तीनों आरोपियों से औद्योगिक क्षेत्र थाने में गहन पूछताछ की जा रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, पुलिस का कहना है कि मामले में ठोस सबूतों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|