Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP Police constable arrested for sexual abuse 8-year-old girl in room at Jhabua police line
MP में रक्षक बना भक्षक, झबुआ पुलिस लाइन के कमरे में 8 साल की बच्ची से की गंदी हरकत

MP में रक्षक बना भक्षक, झबुआ पुलिस लाइन के कमरे में 8 साल की बच्ची से की गंदी हरकत

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के झबुआ पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी पर चॉकलेट देने के बहाने 8 साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। आरोपी सिपाही का नाम मंगलेश पाटीदार है। शिकायत के आधार पर महिला थाने में पॉक्सो ऐक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।

Jan 12, 2026 11:50 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, झाबुआ
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के झबुआ पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी पर चॉकलेट देने के बहाने 8 साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। आरोपी सिपाही का नाम मंगलेश पाटीदार है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर महिला थाने में पॉक्सो ऐक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी सिहापी पूर्व में साइबर थाना प्रभारी रह चुका है और उसके अच्छे कामों को लेकर उसे सम्मानित भी किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस प्रकार की अश्लील हरकत कर चुका था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:1000-1500 में तय होता था; MP में कहां चल रहा था सेक्स रैकेट? पुलिस ने पकड़ डाला

बताया जा रहा है कि रविवार को आरोपी की कोर्ट पेशी के दौरान डीआरपी लाइन की महिलाएं कोर्ट परिसर पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सख्त सजा की मांग करते हुए कहा कि यदि पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित परिसर में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, तो परिवार कहां जाएं। महिलाएं आरोपी का कमरा खाली करानी की मांग कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि उसके रहते कॉलोनी में बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। ऐसे व्यक्ति का यहां रहना ठीक नहीं हैं।

क्या है मामला

आरोप है कि सिपाही मंगलेश पाटीदार शनिवार को अपनी बेटी के साथ खेल रही मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने कमरे में ले गया और उससे अश्लील हरकत की। इस दौरान जब बच्ची की मां बेटी को ढूंढते हुए पहुंची तो बड़ी बेटी नहीं दिखी। आवाज देने पर बच्ची आरोपी के घर से घबराई हुई बाहर निकली। मां ने उसकी हालत देखकर सख्ती से पूछा तो बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी और एसडीओपी भी थाने पहुंचे और महिला अधिकारी मौजूद न होने पर थाना प्रभारी नेहा बिरला को बुलाकर केस दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़ें:MP में साल का बड़ा डिजिटल अरेस्ट, CBI अफसर बन बुजुर्ग से लूट लिए 1.12 करोड़

पुलिस ने आरोपी सिपाही मंगलेश पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने शिकायत में बताया कि पीड़िता उसकी बहन और आरोपी की बेटी अक्सर साथ खेलते थे। शनिवार को भी तीनों खेल रही थीं। इसी दौरान पीड़िता की मां वहां पहुंची, लेकिन बड़ी बेटी नजर नहीं आई। इसी दौरान आरोपी ने चॉकलेट देने का लालच देकर बच्ची को अपने घर के अंदर बुलाया, जहां उसके साथ अश्लील हरकत की गई।

ये भी पढ़ें:MP में खूनी मांझे का कहर, बाइक जा रहे शख्स का काटा गला, छात्र भी बना शिकार

पहले भी ऐसी हरकत करने का आरोप

पुलिस ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी बच्ची के साथ इसी तरह की हरकत कर चुका था और चॉकलेट देकर उसे चुप रहने के लिए डराता-बहलाता रहा। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत कुल 12 गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट : विजेन्द्र यादव

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|