एमपी के देवास में बवाल; अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, 6 घायल, गाड़ियां तोड़ीं

Krishna Bihari Singh वार्ता, भोपाल
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के देवास जिले में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें छह वनकर्मी घायल हो गए। इस हमले में सरकारी वाहनों और जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचा।

मध्य प्रदेश के देवास जिले के जिनवानी वन परिक्षेत्र में शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर पथराव कर दिया गया। भीलआमला गांव के लोगों द्वारा किए गए इस हमले में एक वनपाल और पांच वनरक्षक सहित छह वनकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में सरकारी वाहनों और एक जेसीबी मशीन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश में देवास जिले के जिनवानी वन परिक्षेत्र के के कमलापुर बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 94 में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। इस हमले में 6 वनकर्मी घायल हो गए। घटना में शासकीय वाहनों और जेसीबी मशीनों को नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिनवानी वन परिक्षेत्र के कमलापुर बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 94 में शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए वन विभाग के विभिन्न परिक्षेत्रों का अमला और कमलापुर पुलिस की टीम पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान भीलआमला गांव के कुछ महिला-पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टीम पर पथराव कर दिया।

पथराव में जेसीबी मशीन और शासकीय वाहनों के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में वन विभाग के कई कर्मचारी घायल हुए। घायलों में वनरक्षक मोहन पंचोनिया, ज्योति जाट, कमल राणा, देवकरण मालवीय और सूरज धांधे के अलावा वनपाल एवं परिक्षेत्र सहायक केके परमार शामिल हैं।

सभी घायलों को उपचार के लिए कमलापुर स्वास्थ्य केंद्र तथा आरआर अस्पताल चापड़ा भेजा गया।घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और वन विभाग दोनों इस मामले की जांच कर रहे हैं। हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

वहीं एमपी के बड़वानी में आवारा कुत्तों के हमले से 35 साल की एक महिला लीला बाई की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि लीला बाई शुक्रवार की दोपहर को राजघाट रोड इलाके में लकड़ियां और कबाड़ बीनने गई थीं। उसी समय चार-पांच आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और वे बुरी तरह घायल हो गईं जिससे उनकी मौत हो गई। लीला बाई मजदूरी करके अपने बीमार पति, बुजुर्ग पिता और एक बच्चे का पेट पालती थीं। पूरा परिवार उन्हीं की कमाई पर निर्भर था।

इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। लोगों की मानें तो कुछ समय पहले चूना भट्टी इलाके में भी एक बुजुर्ग महिला की इसी तरह कुत्तों के हमले में मौत हो चुकी है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया। महिला के गले, सिर, हाथ और पैरों पर कुत्तों के काटने और नोंचने के गहरे निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि मौत इन्हीं जख्मों की वजह से हुई है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।