एमपी के स्कूल में छात्राओं को पेशाब मिला पानी पिलाने का आरोप; भड़के लोग, बवाल

भाषा, गुना
Follow us on Google News
share

एमपी के गुना जिले में एक सरकारी स्कूल में दो छात्राओं को कथित तौर पर पेशाब मिला पानी पिलाने की शिकायत सामने आई है। आरोपों पर जांच के आदेश जारी किए गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

school
एमपी के गुना में एक सरकारी स्कूल में छात्राओं को पेशाब मिला पानी पिलाने के आरोप सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक सरकारी स्कूल में 2 छात्राओं को कथित तौर पर पेशाब मिला पानी पिलाने की शिकायत सामने आई है। इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा कर ताला जड़ दिया। छात्राओं का आरोप है कि जब उन्होंने प्रिंसिपल से शिकायत की तो उन्होंने ऐक्शन नहीं लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल पहुंचकर जमकर बवाल किया। लोगों ने स्कूल परिसर में ताला भी जड़ दिया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रिंसिपल को नोटिस

अधिकारियों के मुताबिक, गुना जिले के आरोन विकासखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को यह घटना हुई। इससे आक्रोशित छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। अब प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोन की अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) मंजूषा खत्री ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को मौके पर भेजा गया। प्रिंसिपल को भी नोटिस जारी किया गया।

दो दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

एसडीएम मंजूषा खत्री ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को दो दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गुना के जिलाधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि उन्हें एसडीएम खत्री के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है।

प्रिंसिपल को नोटिस

एसडीएम मंजूषा खत्री ने कहा कि मैंने जांच के आदेश दिए हैं। प्रथम दृष्टया यह पूरी घटना कक्षा के ही एक छात्र की शरारत बताई जा रही है। बच्चे और उसके अभिभावकों को बुलाया जा रहा है। प्रिंसिपल को नोटिस दिया गया है। पीड़ित छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामे के दौरान कथित रूप से घटना में शामिल छात्रों और प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नारेबाजी करते हुए विद्यालय परिसर में ताला भी जड़ दिया।

घटना में शामिल छात्रों के बयान दर्ज

एसडीएम मंजूषा खत्री ने बताया कि स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित छात्राओं, उनके परिजनों और कथित रूप से घटना में शामिल छात्रों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कुछ छात्रों ने उनकी पानी की बोतल में कथित तौर पर पेशाब मिलाकर उन्हें पिला दिया।

प्रिंसिपल को नोटिस

छात्राओं के अनुसार, जब उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की तो उन्होंने असंवेदनशील रवैया अपनाते हुए कहा कि मुंह खराब हो गया हो तो 10-10 रुपये वाली चॉकलेट खा लो। छात्राओं ने उसी दिन अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मंगलवार को विद्यालय पहुंचे और घटना के विरोध में हंगामा तथा नारेबाजी की। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़एमपी के स्कूल में छात्राओं को पेशाब मिला पानी पिलाने का आरोप; भड़के लोग, बवाल