MP में दामाद ने सास को प्रेमी संग मौत के घाट उतारा; खौफनाक हत्याकांड में पत्नी बड़ी वजह

लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
Follow us on Google News
share

एमपी के उज्जैन में दामाद ने सास और सास के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक हत्याकांड की एक नहीं दो बड़ी वजह सामने आई हैं। इसमें एक वजह पत्नी को लेकर थी।

MP में दामाद ने सास को प्रेमी संग मौत के घाट उतारा; खौफनाक हत्याकांड में पत्नी बड़ी वजह

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में डबल मर्डर केस में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया कि दामाद ने अपने भाई और एक अन्य के साथ मिलकर सास और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड के पीछे दो बड़ी वजह सामने आई हैं। एक वजह पत्नी को लेकर है। दामाद और उसका भाई अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

उज्जैन जिले के घट्टिया तहसील के थाना राघवी में गुरुवार 18 जून को महुडीपुरा रोड स्थित ब्राह्मणखेड़ा के समीप एक खेत में महिला और पुरुष के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, घटना की सूचना मिलते ही राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई,पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान कालूराम वर्मा पिता पर्वतलाल वर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बैलाखेड़ा और मंजुबाई शर्मा पति सत्यनारायण शर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बैलाखेड़ा के रूप में हुई। दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पाए गए, जिसके बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।

डबल मर्डर से सनसनी

मिली जानकारी के अनुसार डबल हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी जेडेन लिंगजेरपा भी घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया, पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्य, परिस्थिति जन्य साक्ष्य, वैज्ञानिक साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य अनुसंधान के आधार पर हत्या का मामला पाए जाने पर थाना राघवी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

हत्या की वजह

मंजूबाई का अवैध संबंध कालूराम वर्मा से था। वहीं, आरोपी अनिल का विवाह मंजुबाई की पुत्री के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत उसकी पत्नी बार-बार मायके चली जाती थी। आरोपी द्वारा समझाइश देने के बावजूद मंजुबाई एवं उसके परिवारजन उसे ससुराल भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। उक्त रंजिश एवं आक्रोश के चलते आरोपी अनिल ने अपने भाई कालूराम एवं साथी रफीक के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक मंजुबाई मंजुबाई और कालूराम वर्मा की हत्या कर दी।

24 घंटे में दोहरे हत्याकांड का खुलासा

राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार ने बताया कि थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ पर मिले महिला ओर पुरुष के शव में थाना राघवी पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटे में दोहरे हत्याकांड का सफल खुलासा किया है। उज्जैन जिले में गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई।

आरोपियों की पहचान अनिल पिता आनंदीलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बरखेड़ा बुजुर्ग, जिला उज्जैन और कालूराम पिता आनंदीलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बरखेड़ा बुजुर्ग जिला उज्जैन के रूप में हुई है। जबकि रफीक पिता मुबारक, उम्र 46 वर्ष, निवासी नवदुर्गा कॉलोनी के पीछे, जिला उज्जैन फरार है।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़दामाद ने सास को प्रेमी संग मौत के घाट उतारा; खौफनाक हत्याकांड में पत्नी बड़ी वजह