10 लाख नकद, 12 तोला सोना; मुरैना में दिनदहाड़े डकैती, घरवालों को बंधक भी बनाया

10 लाख नकद, 12 तोला सोना; मुरैना में दिनदहाड़े डकैती, घरवालों को बंधक भी बनाया

संक्षेप:

मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता की बेटी सिमरन ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। मुझे लगा कि दुकान से पापा के लिए कोई खाना लेने आया होगा। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, एक नहीं बल्कि 5 हथियारबंद बदमाश धक्का देकर सीधे अंदर घुस आए।

Oct 15, 2025 06:19 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना
share

मध्य प्रदेश में अपराधियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है। मुरैना के एक घर में दिनदहाड़े 5 हथियारबंद बदमाशों ने डाका डाल दिया। उन्होंने हथियारों के बल पर घर के लोगों को डरा-धमका और बंधक बनाकर 10 लाख रुपए नकद और 12 तोला सोना लूट ले गए। शहर में इतनी बड़ी लूय की घटना के बाद सनसनी मच गई। घटना के बाद एसपी समीर सौरभ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता की बेटी सिमरन ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। मुझे लगा कि दुकान से पापा के लिए कोई खाना लेने आया होगा। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, एक नहीं बल्कि 5 हथियारबंद बदमाश धक्का देकर सीधे अंदर घुस आए। उन्होंने मेरे मुंह में कट्टा अड़ाकर मुझे बंधक बना लिया।

व्यापारी की पत्नी सरोज गुप्ता ने बताया कि मैं बाथरूम में नहाने जा रही थी, तभी बदमाश अंदर घुस आए। उन्होंने मेरी बेटी के मुंह में और मेरी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया। हमें एक कमरे में बंद कर दिया और पूरे घर में तोड़फोड़ कर लूटपाट की। हम दोनों बहुत डर गए थे। पीड़ितों के अनुसार बदमाश करीब 45 मिनट तक घर में लूटपाट करते रहे। इसके बाद वे बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। बाद में उन्होंने पड़ोसियों और दुकान पर मौजूद अपने पति को फोन किया, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया।

मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता ने कहा कि मुझे कुछ नहीं पता मेरे घर बदमाशों ने पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर डकैती डाली है। घर में सोना और नकदी दोनों था। इस समय व्यापार का पैसा आ रहा है, जिसका हिसाब बच्चे रखते हैं। करीब 10 से 12 लाख रुपए कैश रहा होगा। दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात के बाद एसपी समीर सौरभ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ सुराग लगे हैं, जल्द ही आरोपियों को लूटी गई रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बदमाशों ने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। लूट के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना स्टेशन रोड पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची, इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|