MP में गरजा मोहन सरकार का बुलडोजर, 90 दुकान और मकान ध्वस्त; क्या थी वजह

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share

  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बुलडोजर चलाकर करीब 90 अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। प्रशासन ने बताया कि इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। अब इसे कब्जामुक्त कर लिया गया है।

MP में गरजा मोहन सरकार का बुलडोजर, 90 दुकान और मकान ध्वस्त; क्या थी वजह

मध्य प्रदेश के उज्जैन में अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम ने जिला प्रशासन के साथ बड़ा बुलडोजर ऐक्शन लिया है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 90 से अधिक मकान और दुकान के साथ गोदाम को जमींदोज कर दिया है। यह कार्रवाई उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई सालों से मदीना कॉलोनी बना कर इस पर कब्जा कर रखा था। इस अतिक्रमण को हटाने की काफी समय से योजना चल रही थी। शुक्रवार सुबह ही प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम मौजूद रही।

उज्जैन शहर के सिंहस्थ क्षेत्र के जूना सोमवारिया स्थित मदीना कॉलोनी के 90 से अधिक रहवासियों के अवैध बने मकानों और दुकानों के साथ गोदामो पर बुलडोजर चलाया गया है। इसके पहले नगर निगम ने रहवासियों को नोटिस दिए थे। सुबह 6 बजे से उनके अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। उसे तुरंत प्राथमिक इलाज देकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सिंहस्थ क्षेत्र के बड़े इलाके से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। सुबह 6 बजे नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने करीब 80 मकान, 10 गोदाम और दुकानों पर कार्रवाई की है। इस भूमि पर सिंहस्थ मेले के दौरान कई बड़े कैम्प लगते हैं। प्रशासन ने बताया कि यहां रहने के मकान और गोदाम बना लिए गए थे, जिनमें लकड़ी और अन्य सामग्री भरी हुई है। प्रशासन ने कहा कि इन सबको हटाने के लिए नगर निगम बुलडोजर मशीन के साथ अवैध निर्माण को हटाने की करवाई किया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि सर्वे क्रमांक 739/123467 की 3 हेक्टेयर के करीब सिंहस्थ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की है। इसमें नगर निगम जिला प्रशासन और पुलिस की टीम भी शामिल रही। यहां करीब 80 परिवार ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। लेकिन कुछ मामलों में न्यायालय का स्टे होने के कारण पहले कार्रवाई रुक गई थी। इसलिए ऐसे मामले को छोड़कर पूरे इलाके की जमीन को खाली करने का अभियान शुरू हो गया है।

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि सुबह से कार्रवाई चल रही है। अवैध अतिक्रमण को हटाने का कार्य जारी है। अब तक किसी ने भी विरोध नहीं किया है। करवाई में 1 एडिशनल एसपी, 2 डीएसपी, 6 थानों के टीआई, 10 सब इंस्पेकटर, 25 महिला पुलिस बल सहित कुल 120 लोगों का पुलिस बल शामिल रहा।

इनपुट: विजेन्द्र यादव

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।