
160 सीट का दावा, राहुल पर तंज; बिहार नतीजों से पहले कैलाश विजयवर्गीय का जोश हाई
संक्षेप: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार देर रात इंदौर की खरब सड़कों पर हो रहे पैच वर्क के काम को लेकर मेयर पुष्यमित्र भार्गव के साथ निरीक्षण कर रहे थे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि फिलहाल तो चुनाव वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है और गृहमंत्री अमित शाह इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं।
बिहार चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग बाकी है और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे,लेकिन मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जोश पूरा हाई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार एनडीए 160 सीटें लाएगा। उन्होंने साथ ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आते ही उन्हें मुंह छिपाने के लिए विदेश भागना पड़ेगा।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार देर रात इंदौर की खरब सड़कों पर हो रहे पैच वर्क के काम को लेकर मेयर पुष्यमित्र भार्गव के साथ निरीक्षण कर रहे थे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि फिलहाल तो चुनाव वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है और गृहमंत्री अमित शाह इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं।
मोहन सरकार के मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से वोट चोरी का कहते हैं, लोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं। जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो वे विदेश जाकर मुंह छुपाएंगे। उन्हें बिहार चुनाव के परिणाम पहले से ही दिख रहे हैं इसलिए पचमढ़ी आए हैं। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा 160 सीटों से ज्यादा जीत रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि उनकी हार है इसलिए पहले से चिल्लाना शुरू कर दिया। वे कभी ईवीएम को दोष देते हैं तो कभी वोट चोरी का कहते हैं। जब हार का पता लग जाता है तो बहाने ढूंढते हैं। क्योंकि लोग उनकी लीडरशिप पर प्रश्न चिन्ह उठाएंगे।
पचमढ़ी में चल रहे शिविर में प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष सपरिवार भाग ले रहे हैं। कल राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों के परिजनों से भी मुलाकात की और उनसे हालचाल के साथ पढ़ाई-लिखाई की भी जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने इंदौर जिलाध्यक्ष विपीन वानखेड़े को पास में बुलाकर बैठाया। राहुल ने सभी जिलाध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए कहा कि डरो मत और जनता के मुद्दों को उठाओ। एकजुटता के साथ कांग्रेस की ताकत बढ़ाएं। बूथ मैनेजमेंट पर भी विशेष ध्यान दे। राहुल ने ये भी कहा कि एसआईआर के जरिए वोटों की चोरी की कोशिश की जा रही है। बिहार में की और मप्र में भी करने की कोशिश हो रही है।
रिपोर्ट –हेमंत





