Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP Minister Govind Rajput Warning On SIR Congress Said Real Intentions
MP में मंत्री ने कहा- SIR में नाम नहीं तो राशन पानी बंद; कांग्रेस बोली- सामने आया असली इरादा

MP में मंत्री ने कहा- SIR में नाम नहीं तो राशन पानी बंद; कांग्रेस बोली- सामने आया असली इरादा

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का एक बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। लोगों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील करते-करते वह कुछ ऐसा बोल गए कि अब कांग्रेस को भी बीजेपी पर वार करने का मौका मिल गया।

Dec 05, 2025 04:45 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का एक बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। लोगों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील करते-करते वह कुछ ऐसा बोल गए कि अब कांग्रेस को भी बीजेपी पर वार करने का मौका मिल गया। दरअसल मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी से हमारा अनुरोध है कि मतदाता सूचि में नाम जरूर जुड़वा लें क्योंकि इस बार नाम अलग तरीके से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर नहीं जुड़वा पाओगे तो आपके राश पानी आपका आधार कार्ड जैसी सुविधा मिलना बंद हो जाएगा। हालांकि अब कांग्रेस ने इसे बीजेपी की सीधी धमकी बताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि अब बीजेपी के असली इरादे सामने आ गए हैं। बीजेपी सरकार के मंत्री ने धमकी दी दी है कि जिनके नाम एसआईआर में शामिल नहीं है, उनका राश बंद हो जाएगा। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, SIR को लेकर भारतीय जनता पार्टी के असली इरादे अब सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनता को सीधी धमकी दी है कि जिनके नाम एसआईआर में शामिल नहीं होंगे, उनका राशन बंद कर दिया जाएगा और आधार कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। सरकार से मिलने वाली सुविधाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

उन्होंने कहा, राजपूत के बयान से साफ है कि पहले भाजपा लोगों का राशन बंद करेगी। उसके बाद मुफ्त इलाज, किसानों को खाद, महिलाओं को मिलने वाली लाड़ली बहना का पैसा, छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और दूसरी सभी सुविधाएं जो एक नागरिक को मिलनी चाहिए, वे भाजपा छीनना चाहती है। उन्होंने कहा, जाहिर है कि आज यह राशन पानी खत्म करने की बात कर रहे हैं और जल्द ही यह आरक्षण खत्म करने की बात भी करने लगेंगे।

हमारे नेता राहुल गांधी शुरू से ही SIR को लेकर देश की जनता को आगाह कर रहे हैं। अब बिलकुल साफ़ हो गया है कि भाजपा एक तरफ़ वोटचोरी के ज़रिए अपनी सरकार बनाना चाहती है तो दूसरी तरफ़ भारतीय नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है।

कमलनाथ ने कहा, यह भारतीय लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जनता को एक बार फिर से ग़ुलाम बनाने की कोशिश है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के साथ ही अन्य सभी दलों और देश की जनता को इसके ख़िलाफ़ कमर कस लेनी चाहिए।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|