नाबालिग पर कुल्हाड़ी से वार, फंदे से लटकाया; MP के शिवपुरी में हैवानियत
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से खौफनाक मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग पर उसी के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से वार किया गया और उसे फंदे से लटकाकर मारने की कोशिश भी की गई।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र के चंदावनी गांव में एकतरफा प्यार की सनक ने एक नाबालिग की जिंदगी को मौत के मुहाने पर पहुंचा दिया।आरोप है कि 22 साल के लड़के ने घर में घुसकर पहले 17 साल की नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर छत से लटका दिया। वारदात का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से नाराज परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी, कड़ी सजा और आर्थिक सहायता की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके पिता को राउंडअप कर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि शुक्रवार नाबालिग के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।नाबालिग घर में अकेली थी।इश बीच धर्मेंद्र उसके घर पहुंच गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए नाबालिग छत पर चढ़ गई।आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया।आरोप है कि धर्मेंद्र ने नाबालिग के गले में रस्सी का फंदा बांधा और उसे छत से लटका दिया। कुछ देर बाद फंदे सहित उसे नीचे पटक दिया और फरार हो गया।घटना के बाद परिवारवालों में भारी आक्रोश फैल गया। नाबालिग के ताऊ की बहू ने बताया कि उसने पूरी घटना देखी है। आरोपी ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया और नाबालिग को बेरहमी से प्रताड़ित किया।
चक्काजाम, घंटों ठप रहा यातायात
घटना से नाराज नाबालिग के परिजन और ग्रामीणों ने खोड़-सिरसौद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात ठप रहा। नायब तहसीलदार शुभम गर्ग मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन से चर्चा कर उनकी मांगों का लिखित आवेदन लिया।
परिजन ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की कार्रवाई, आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना, मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है।
नायब तहसीलदार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन प्रदर्शन खत्म करने के लिए राजी हुए।घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। पीड़ित पक्ष इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहा है, जबकि गांव के कई ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी धर्मेंद्र नाबालिग से एकतरफा प्यार करता है। हालांकि, पुलिस ने किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र परिहार और उसके पिता अजब सिंह परिहार को राउंडअप कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायल नाबालिग का उपचार ग्वालियर में जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

