Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp khandwa bulldozer action against love jihad accused house demolished girl suicide family anger all details
खंडवा में लव जिहाद के आरोपी के घर चला बुलडोजर, युवती ने कर लिया था सुसाइड

खंडवा में लव जिहाद के आरोपी के घर चला बुलडोजर, युवती ने कर लिया था सुसाइड

संक्षेप:

लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी का घर अवैध तरीके से बना था, जिसे नगर परिषद ने नोटिस भी दिया था।

Nov 27, 2025 12:26 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, खंडवा
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के खंडवा में लव जिहाद से जुड़े एक मामले में प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। खंडवा जिले के हरसूद में लव जिहाद के एक आरोपी के घर को आज जमीदोंज कर दिया गया। पिछले महीने हरसूद में एक लड़की की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। परिजनों का आरोप था कि एक मुस्लिम युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने जहर खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना सामने आते ही परिजनों और हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने में शव रखकर जोरदार हंगामा किया था। आज समय पूरा होते ही आरोपी के घर को बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी का घर अवैध तरीके से बना था, जिसे नगर परिषद ने नोटिस भी दिया था। समय पूरा होते ही आरोपी के घर को बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया। बता दें कि मामला सामने आने के बाद कुछ लोगों ने आरोपी के घर में आग भी लगा दी थी जिससे घर का सामान जल कर खाक हो गया था। गनीमत रही कि उस समय घर मे कोई नहीं था। फिलहाल आरोपी ओर उसके परिजन जेल में है।

छनेरा के फोकटपुरा में एक युवती ने जहर खा लिया था। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रहने वाला एक मुस्लिम युवक युवती के निजी फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके उसे शादी के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने युवती की पिटाई की और उसे लगातार धमकाता रहा। इसी कारण हमारी बेटी ने आत्महत्या की है।

परिजनों का कहना था कि आरोपी युवक युवती से शादी करने के नाम पर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। युवती की हाल ही में सगाई हो चुकी थी, जिसके बाद से आरोपी की प्रताड़ना और बढ़ गई थी। परिवार का दावा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते युवती ने जहर खाया। हिंदू संगठनों को मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने हरसूद थाने पर जमकर हंगामा किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनयम, आत्महत्या के लिए उकसाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज इसी मामले में नगर परिषद ने आरोपी के घर को अवैध बताते हुए बुलडोजर चला कर उसे जमीदारों कर दिया।

रिपोर्ट- निशात मोहम्मद सिद्दीकी

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|