खजुराहो के इस रिसॉर्ट के खाने में ऐसा क्या था? खाते ही 4 ने तोड़ा दम, 5 की हालत गंभीर

Dec 09, 2025 08:30 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, खजुराहो
share

गंभीर हालत में 9 कर्मचारी को जिला अस्पताल से ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है जिसमें एक महिला शामिल है। परिजनों के अनुसार ग्वालियर लाते समय एक व्यक्ति की रस्ते में ही मौत हो गई।

खजुराहो के इस रिसॉर्ट के खाने में ऐसा क्या था? खाते ही 4 ने तोड़ा दम, 5 की हालत गंभीर

खजुराहो के गौतम रिसॉर्ट का खाना खाने से 4 लोगों के मौत की खबर है और 5 से 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मरीजों को ग्वालियर की जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गौतम रिसॉर्ट में रोज की तरह खाना सामान्य ही था,लेकिन उसे खाते ही लोग बीमार पड़ने लगे। पुलिस ने रिसॉर्ट पहुंचकर खाने के नमूने जब्त किए और स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार गौतम रिसॉर्ट में कर्मचारियों ने सोमवार रोज की तरह भोजन किया था, जिसमें आलू-गोभी की सब्जी शामिल थी। भोजन के कुछ ही मिनट बाद हार्दिक सोनी (20), प्रागीलाल कुशवाहा (54), गोलू अग्निहोत्री (25), बिहारी लाल पटेल (60), रामस्वरूप कुशवाहा (47), रवि कौदर (19), दयाराम कुशवाहा (65), रोशनी रजक (30) और गिरजा रजक (35) की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसे लक्षण महसूस हुए। ये सभी खजुराहो और आसपास के गांवों के निवासी हैं।

गंभीर हालत में 9 कर्मचारी को जिला अस्पताल से ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है जिसमें एक महिला शामिल है। परिजनों के अनुसार ग्वालियर लाते समय एक व्यक्ति की रस्ते में ही मौत हो गई। मृतकों की संख्या 4 बताई जा रही है। परिजनों ने आशंका जताई है कि खाने में जहर मिलाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने रिसॉर्ट पहुंचकर खाने के नमूने जब्त किए और स्टाफ से पूछताछ शुरू की। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मामला दर्ज कर भोजन, पानी और किचन की साफ सफाई से जुड़े सभी सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासन ने रिसॉर्ट प्रबंधन को किचन की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|