Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp katni speedy car fell into river bjp leader along 2 died two saved themselves know full details
कटनी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नदी में जा गिरी, BJP नेता समेत दो की मौत

कटनी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार नदी में जा गिरी, BJP नेता समेत दो की मौत

संक्षेप:

हादसे में कार सवार भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा कर बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

Nov 09, 2025 02:15 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, कटनी
share Share
Follow Us on

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले एक ऑटो रिक्शा से टकराई और फिर तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा कर बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम किया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कटनी जिले के बिलहरी में शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत नायक (28) अपने दोस्त विकास तिवारी (26), अभिषेक चौरसिया (26) और अमन ताम्रकार (26) कार से कटनी से अपने घर बिलहरी लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर लक्ष्मण सागर तालाब में गिर गई। जिसमें कार सवार दो युवकों ने तैरकर जान बचा ली, लेकिन दो लोग अंदर ही फंसे रह गए। बताया गया कि कार विकास चला रहा था। कार की गति तेज होने से बेकाबू हो गई ओर विकास ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इस हादसे मे भाजपा नेता समेत दो की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अंधेरे में ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पुल और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। कार के अंदर फंसे प्रशांत नायक और विकास तिवारी मृत पाए गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|