एमपी में कल का मौसम; भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा?

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के सतना और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर है। चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

mp weather
मध्य प्रदेश के सतना में एकबार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश पर मॉनसून ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं सागर, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। सतना और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर है। चित्रकूट में बाढ़ से हालात ज्यादा खराब हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सतना, उमरिया और बालाघाट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ही सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में बौछारें पड़ने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, मऊगंज, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।

कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार को भी एमपी के सीधी, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंडला और पन्ना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और आंधी-तूफान के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

इन जिलों में कल बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 सितंबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनूपपुर और शहडोल जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कल तेज हवाओं के साथ बारिश

वहीं कल बुधवार दो सितंबर को ही जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़एमपी में कल का मौसम; भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा?