Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp jhabua 780 carton liquor costs 1 crore rupees caught seized from truck going to Gujarat from indore
भूसे में नीचे दबी थी 1 करोड़ की शराब, गुजरात जा रहे ट्रक पर हो गया बड़ा ऐक्शन

भूसे में नीचे दबी थी 1 करोड़ की शराब, गुजरात जा रहे ट्रक पर हो गया बड़ा ऐक्शन

संक्षेप:

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने तस्करी के उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन प्रहार' की निरंतर सफलता को दर्शाती है और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Dec 04, 2025 12:20 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इंदौर से गुजरात लाए जा रहे शराब के जखीरे को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। बताया गया कि बैतूल-अहमदाबाद फोरलेन पर फूलमाल फाटे के पास इंदौर से गुजरात आ रहे ट्राले में अवैध शराब की 780 पेटी भूसे की बोरी के ढेर के नीचे दबा कर ले जाई जा रही थी। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एसपी के अनुसार यह साल की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने पिछले 3 महीने में 160 से अधिक अवैध शराब के प्रकरण दर्ज किए हैं, हालांकि मौके से ट्राला ड्राइवर को गिरिफ्तार कर लिया गया है और उस पर आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने तस्करी के उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन प्रहार' की निरंतर सफलता को दर्शाती है और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के अनुसार ट्रॉला एमपी-09-एचजी-3449 इंदौर की ओर से गुजरात की ओर जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस ट्राले में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की ओर कोतवाली क्षेत्र के फूलमाल चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक को रोका।

पुलिस की सूझबूझ से ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें अवैध शराब की पेटियां बरामद हुईं। जब्त की गई शराब की मात्रा 7470 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 2 लाख 5 हजार है। शराब के साथ वाहन और अन्य सामग्री मिलाकर कुल जब्त मशरूखा का मूल्य लगभग ₹1 करोड़ 63 लाख 35 हजार आंका गया है। तस्कर अवैध शराब को पशुओं के आहार के नीचे छिपाकर सीमा पार कराने का प्रयास कर रहे थे। मौके से ट्रक के चालक इस मामले में आरोपी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34/2 और धारा 36 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने एक प्रेस वार्ता में इस बड़े प्रयास को विफल करने वाली टीम की सराहना की और उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस की चौथी बड़ी कार्रवाई है। मंगलवार रात अवैध शराब की साल की सबसे बड़ी खेप पकड़ी। गुजरात की ओर जा रहे भूसे से भरे ट्रॉले को रोककर जब पुलिस ने जांच की तो करीब 100 बोरी भूसा हटाने के बाद पुलिसकर्मियों को एक पेटी शराब की मिली। ट्राले में करीब 780 पेटी शराब भरी हुई थी,पुलिस ने भूसे की बोरी हटाई तो उसमें 130 पेटी प्रीमियम व्हीस्की, 150 पेटी बीयर और 500 पेटी व्हिस्की मिली है। पुलिस अवैध शराब परिवहन के खिलाफ लगातार सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|