ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला को झटका; HC ने खारिज की जमानत याचिका, कहा- फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

पीटीआई, जबलपुर, मध्य प्रदेश
Follow us on Google News
share

अदालत ने कहा कि मामले में फिलहाल विस्तृत जांच जारी है और महत्वपूर्ण फॉरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के निष्कर्ष से संबंधित रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई हैं। ऐसे में आरोपी को नहीं छोड़ा जा सकता।

MP HC denies bail to retired judge Giribala in death case of her daughter-in-law Twisha
MP हाई कोर्ट ने अपनी बहू ट्विशा की मौत के मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला को जमानत देने से इनकार किया।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी उसकी सास और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि मामले की जांच फिलहाल जारी है और महत्वपूर्ण फॉरेंसिक तथा डिजिटल साक्ष्य संबंधी रिपोर्ट का इंतजार है।

इससे पहले जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की एकल पीठ ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 26 अक्टूबर को जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ट्विशा के परिवार की ओर से पेश वकील अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च न्यायालय ने बुधवार शाम सिंह की जमानत याचिका पर 23 पेज का आदेश अपलोड किया।

आदेश में जस्टिस निरंकारी ने कहा कि मामले के सारे तथ्यों एवं परिस्थितियों, आरोपों की प्रकृति एवं गंभीरता, जांच के दौरान एकत्रित सामग्री, मृतका की मौत से ठीक पहले की परिस्थितियों, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विचार करने के बाद अदालत फिलहाल आरोपी को जमानत देने के पक्ष में नहीं है।

अदालत ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 193(9) के तहत विस्तृत जांच जारी है और महत्वपूर्ण फॉरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के निष्कर्ष से संबंधित रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी।

पूर्व जज गिरिबाला पर ट्विशा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी बेटे समर्थ का साथ देने का आरोप है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने भी गिरिबाला को जमानत देने का विरोध किया था। गिरिबाला 2 जून से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं। 4 नवंबर तक उन्हें जेल में 155 दिन यानी करीब 5 महीने 2 दिन हो चुके हैं। वैसे गिरफ्तारी से पहले भोपाल की निचली अदालत ने 15 मई को गिरिबाला को अग्रिम जमानत दे दी थी। लेकिन मध्यप्रदेश सरकार और ट्विशा के माता-पिता ने इस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने 27 मई को उस अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया था।

ट्विशा शर्मा की शादी पिछले साल दिसंबर में भोपाल के रहने वाले समर्थ सिंह से हुई थी। वह इस साल 12 मई को अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थी। FIR में आरोप लगाया गया है कि समर्थ उसे एम्स अस्पताल भोपाल ले गया था, जहां उसने दावा किया कि ट्विशा ने रात 10:20 बजे घर पर फांसी लगा ली थी। FIR के मुताबिक, एम्स के डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद एक 'मेडिको-लीगल केस' (MLC) दर्ज किया गया।

ट्विशा की मौत के बाद उसके परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। वहीं, ससुराल वालों ने दावा किया कि ट्विशा को मादक पदार्थों की लत थी। उधर इस मामले में सीबीआई ने जो आरोप पत्र दायर किया है, उसमें ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका,HC ने खारिज की जमानत याचिका