Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp gwalior crpf jawan dirty act with morena female student in the name of marriage and facebook friend
शादी का झांसा, होटल बुलाया; MP में छात्रा संग CRPF जवान ने की गंदी हरकत

शादी का झांसा, होटल बुलाया; MP में छात्रा संग CRPF जवान ने की गंदी हरकत

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा निवासी 21 वर्षीय छात्रा ग्वालियर के गोला का मंदिर क्षेत्र में बीते तीन साल से किराए पर रहकर पीएससी की तैयारी कर रही है। उसकी पहचान फेसबुक पर सौरभ सेंगर से हुई थी।

Dec 09, 2025 05:04 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share Share
Follow Us on

ग्वालियर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही मुरैना की छात्रा ने CRPF जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी मणिपुर में पदस्थ है। उसकी छात्रा से फेसबुक पर पहचान हुई थी। लंबी बातचीत के बाद वह उसे मिलने के लिए ग्वालियर आया और पड़ाव स्थित होटल नंदगिरी में बुलाया। यहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया और उससे बातचीत बंद कर दी। इसके बाद छात्रा ने पड़ाव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने CRPF जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा निवासी 21 वर्षीय छात्रा ग्वालियर के गोला का मंदिर क्षेत्र में बीते तीन साल से किराए पर रहकर पीएससी की तैयारी कर रही है। उसकी पहचान फेसबुक पर सौरभ सेंगर से हुई थी। सौरभ ने स्वयं को सीआरपीएफ में आरक्षक बताया था और यह भी कहा था कि वह वर्तमान में मणिपुर में पदस्थ है।फेसबुक पर बातचीत बढ़ने लगी और दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद दोनों की फोन पर नियमित रूप से बातचीत होने लगी। दोस्ती गहरी होने पर सौरभ ने छात्रा से प्यार का इजहार किया और शादी का वादा भी किया।

वह छुट्टी लेकर ग्वालियर आया और छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। छात्रा ने शुरू में कई बार मना किया, लेकिन सौरभ ने भरोसा दिलाकर उसे नंदगिरी होटल, पड़ाव बुलाया। वहां उसने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ गलत काम किया। इसके बाद भी वह लगातार शादी का वादा कर उसे होटल बुलाता रहा और दुष्कर्म करता रहा। कई बार दुष्कर्म करने के बाद जब छात्रा ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने बहाना बनाया कि उसकी बहन की जिम्मेदारी उस पर है और उसकी शादी के बाद ही वह विवाह करेगा। उसने यह आश्वासन भी दिया कि यदि परिवार वाले न मानें, तो वह उससे कोर्ट मैरिज कर लेगा। इसके बाद आरोपी ने छात्रा से दूरी बनाना शुरू कर दी और बातचीत बंद कर दी।

इसके बाद छात्रा ने सोमवार रात को पड़ाव थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक, जो सीआरपीएफ जवान है, के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।अब मामले की जांच जारी है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|