Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP Guna farmer thar death case bjp leader expelled from party ministers ig visited family
किसान की दर्दनाक जान लेने वाले BJP नेता को पार्टी से निकाला, अब तक 3 अरेस्ट

किसान की दर्दनाक जान लेने वाले BJP नेता को पार्टी से निकाला, अब तक 3 अरेस्ट

संक्षेप:

मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,कमिश्नर मनोज खत्री और आईजी अरविंद सक्सेना गणेशपुरा पहुंचे।ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tue, 28 Oct 2025 04:55 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, गुना
share Share
Follow Us on

गुना जिले के फतेहगढ़ इलाके के गणेशपुरा गांव में 6 बीघा जमीन के विवाद में एक किसान रामस्वरूप नागर की निर्मम हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। रविवार को हुई इस घटना में भाजपा नेता महेंद्र नागर समेत करीब 14 लोगों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि भाजपा ने मुख्य आरोपी महेंद्र नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मंगलवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे,वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,कमिश्नर मनोज खत्री और आईजी अरविंद सक्सेना गणेशपुरा पहुंचे।ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की। आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें राजस्थान और मध्यप्रदेश में लगी हुई हैं। भाजपा ने मामले के मुख्य आरोपी महेंद्र नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

फतेहगढ़ इलाके के गणेशपुरा के रहने वाले रामस्वरूप नागर (40) खेती करते थे। घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की है। रामस्वरूप नागर अपनी पत्नी विनोद बाई,राजेंद्र नागर,भतीजी तनीषा और कृष्णा के साथ खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही महेंद्र, जितेंद्र, कन्हैयालाल,लोकेश,नवीन सहित करीब 10-15 लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।

आरोप है कि पहले से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर इन सभी आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। रामस्वरूप को लाठी-डंडों से पीटने के बाद जब वह जमीन पर गिर गए,तब आरोपियों ने कथित तौर पर उन पर थार वाहन चढ़ा दिया,जिससे उनके दोनों हाथ-पैर टूट गए। इस दौरान जब घर की महिलाएं और दो नाबालिग किशोरियां बीच-बचाव के लिए आगे आईं,तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई। परिवार का आरोप है कि दबंगों ने उत्तेजना और बदले की भावना में किशोरियों के कपड़े तक फाड़ दिए। गंभीर हालत में रामस्वरूप को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां उपचार के दौरान रात लगभग 8 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में लगभग 14 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक आरोपी हुकुम सिंह को पहले गिरफ्तार किया गया था।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|