MP में गांवों तक पहुंच रही PM श्री एयर एम्बुलेंस, खंडवा से बीमार बुजुर्ग महिला को ले गई अस्पताल

Nov 18, 2025 01:50 pm ISTPraveen Sharma इंदौर, भाषा
share

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी से जूझ रही 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को राज्य सरकार ने मंगलवार को रोगी की आपात स्थिति के मद्देनजर एयर एम्बुलेंस से शिफ्ट कर इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।  

MP में गांवों तक पहुंच रही PM श्री एयर एम्बुलेंस, खंडवा से बीमार बुजुर्ग महिला को ले गई अस्पताल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी से जूझ रही 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को राज्य सरकार ने मंगलवार को रोगी की आपात स्थिति के मद्देनजर एयर एम्बुलेंस से शिफ्ट कर इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला मरीज की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तारा बाई (73) की आपात स्थिति के कारण उन्हें ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ के विशेष विमान के जरिये खंडवा से इंदौर लाया गया और शहर के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली 73 वर्ष बुजुर्ग महिला रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण 'ट्रॉमैटिक पैराप्लेजिया' से पीड़ित है और उसके पैरों व धड़ के निचले हिस्से में लकवे जैसी स्थिति है।

इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू कर दिया है। मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 2024 में ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ की शुरुआत की थी। उन्होंने बताया कि हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले रोगियों को इस आपातकालीन सेवा के जरिये बड़े शहरों के अस्पतालों तक पहुंचाया जाता है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।