Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP dalit driver beaten forced to drink urine in bhind two detained know full details
पहले पीटा फिर जबरन पिलाई पेशाब, MP में दिवाली की रात ड्राइवर से घिनौनी हरकत

पहले पीटा फिर जबरन पिलाई पेशाब, MP में दिवाली की रात ड्राइवर से घिनौनी हरकत

संक्षेप:

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। पहले दतावली गांव के सोनू बरुआ की बोलेरो चलाता था। बीते कुछ दिन से गाड़ी चलाना बंद कर दिया था और ग्वालियर के दीनदयाल नगर में अपने ससुराल जाकर रहने लगा था।

Tue, 21 Oct 2025 03:46 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, भिंड
share Share
Follow Us on

एमपी के भिंड में तीन युवकों पर दलित वर्ग के ड्राइवर के साथ मारपीट करने और पेशाब पिलाने के आरोप लगे हैं। ड्राइवर का कहना है कि तीनों युवक उसे ग्वालियर से बंधक बनाकर भिंड के सुरपुरा लाए। उसे पीटा,जबरन शराब पिलाई, पेशाब पीने पर मजबूर किया और बाद में छोड़कर भाग गए। पीड़ित को मंगलवार सुबह भिंड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी संजीव पाठक और कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से बात की। फिलहाल,पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। पहले दतावली गांव के सोनू बरुआ की बोलेरो चलाता था। बीते कुछ दिन से गाड़ी चलाना बंद कर दिया था और ग्वालियर के दीनदयाल नगर में अपने ससुराल जाकर रहने लगा था। सोमवार की रात सोनू के साथ दतावली का ही आलोक पाठक और भिंड का रहने वाला छोटू ओझा पीड़ित के पास पहुंचे। उसे जबरन कार में बैठा लिया और सुरपुरा गांव ले आए। गांव पहुंचने के बाद उसके साथ अमानवीयता की। पीड़ित की हालत बिगड़ी तो वे फरार हो गए। पीड़ित ने फोन लगाकर परिजन को बताया,जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मारपीट करने,बंधक बनाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सोनू और आलोक पुलिस की हिरासत में हैं। छोटू की तलाश जारी है। पीड़ित को पेशाब पिलाने के आरोप की जांच की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|