Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp crime son murder by mother and her lover due to caught in objectionable condition in morena
प्रेमी की बाहों में थी मां, बेटे ने देखा तो चुपके से बना ली वीडियो; गंवानी पड़ी जान

प्रेमी की बाहों में थी मां, बेटे ने देखा तो चुपके से बना ली वीडियो; गंवानी पड़ी जान

संक्षेप: मुरैना में एक हिंदू महिला ने अपने प्रेमी रफीक खान के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या करवा दी। दोनों को पुलिस ने पकड़ कर जब सख्ती से पूछताछ की तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।

Wed, 4 Dec 2024 12:38 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना
share Share
Follow Us on

मुरैना में एक हिंदू महिला ने अपने प्रेमी रफीक खान के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या करवा दी। वारदात के बाद पुलिस को महिला पर शक हुआ तो उसने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पुलिस की सख्ती पर महिला ने हैरान करने वाले खुलासे किए। मुरैना के सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के प्रेमी रफीक खान को भी अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने निशानदेही पर महिला के बेटे की लाश मुरैना के बीहड़ से बरामद कर ली। बेटे की गुमशुदगी के बाद महिला के पति लोकेन्द्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रफीक खान की टायर पंचर की दुकान है। इस दुकान पर महिला का 14 साल का बेटा भी काम करता था। आरोपी रफीक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसने महिला के बेटे को अपनी दुकान पर काम दिया था। दोनों ने बताया कि एक दिन महिला प्रेमी की बाहों में आपत्तिजनक हालत में थी। इसी दौरान महिला का बेटा वहां पहुंचा और उसने चुपके से दोनों की नग्न आवस्था का वीडियो बना लिया। इससे आरोपी महिला डर गई।

इसके बाद उसने अपने बेटे को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी पर दबाव डाला। इसके बाद प्रेमी रफीक महिला के बेटे को बाइक पर बैठाकर बीहड़ ले गया और वहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। देर शाम तक महिला का बेटा घर नहीं पहुंचा तो पति ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। शक होने के बाद महिला से कड़ाई से पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक के पिता लोकेंद्र ने पुलिस को बताया है कि रफीक को बेटा नहीं था इसलिए उसने तंत्र मंत्र के चक्कर में उसके बेटे की हत्या की है। उसने उसकी पत्नी को जानबूझ कर फंसाया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि 2 दिसंबर को जब लड़के की लाश मिली तब पुलिस ने मृतक का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाला। इसमें एक वीडियो में वह दुकान मालिक रफीक खान के साथ जाते हुए नजर आ रहा है। इसी एंगल पर फोकस करते हुए जब मुस्लिम प्रेमी रफीक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी कहनी बयां कर दी।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|