MP: हॉर्न मारा, लोग नहीं हटे; थार से कुचलने के मामले में क्या बोले विधायक पुत्र दिनेश लोधी?
शिवपुरी के करैरा में विधायक पुत्र दिनेश लोधी की थार से हुए हादसे में पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की। दिनेश लोधी ने बताया कि हॉर्न बजाने पर भी लोग नहीं हटे इसलिए हादसा हो गया।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा में विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार गाड़ी के साथ एक सड़क हादसा हो गया जिसमें 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दिनेश लोधी को थाने बुलाकर पूछताछ की जहां उन्होंने बताया कि बार-बार हॉर्न और सायरन बजाने के बाद भी बाइक सवार रास्ता नहीं दे रहे थे जिससे आगे निकलने की कोशिश में टक्कर हो गई। पुलिस ने थार को जब्त कर उसमें लगे अवैध हूटर और काली फिल्म के लिए चालान काटा। हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश पर गाड़ी वापस कर दी गई।
FIR दर्ज कर थार गाड़ी जब्त
अधिकारियों ने बताया कि करैरा में हुए सड़क हादसे के मामले में विधायक पुत्र दिनेश लोधी को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कई बार हॉर्न बजाने के बाद भी सामने चल रहे लोग नहीं हटे, जिससे आगे निकलने की कोशिश में बाइक टकरा गई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज कर थार गाड़ी जब्त कर ली गई थी। अब पूछताछ के दौरान गाड़ी में हूटर और काली फिल्म मिलने पर चालानी कार्रवाई भी की गई है।
तेज स्पीड थार ने मारी थी 5 को टक्कर
अदालत के आदेश पर कार को विधायक पुत्र को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना 16 अप्रैल की है। फरियादी संजय परिहार अपने साथियों आशीष और अंशुल के साथ बाइक से तहसील जा रहे थे। उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज स्पीड थार ने पहले दोनों महिलाओं को और फिर बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। संजय, आशीष और अंशुल के हाथ-पैर, सिर और कमर में चोटें आईं। वहीं सीता और पूजा के कंधे, कमर और सिर में चोटें लगीं।
दिनेश लोधी को घटना स्थल पर भी लेकर गई थी पुलिस
मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल जांच में सभी की चोटें सामान्य पाई गईं। पूछताछ के दौरान पुलिस ने दिनेश लोधी की थार गाड़ी की जांच की। गाड़ी में हूटर और शीशों पर काली फिल्म लगी मिली जिसके कारण मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा गया। पुलिस दिनेश लोधी को घटना स्थल पर भी लेकर गई। इससे पहले विधायक प्रीतम लोधी ने कहा था कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए और सबको न्याय मिलेगा।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


