Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp crime hindu youth beaten in seoni due to talking muslim girl
MP: सिवनी में मुस्लिम लड़की के साथ जा रहा था हिंदू युवक, बीच सड़क पीटा; 6 अरेस्ट

MP: सिवनी में मुस्लिम लड़की के साथ जा रहा था हिंदू युवक, बीच सड़क पीटा; 6 अरेस्ट

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बहन की बुर्काधारी मुस्लिम सहेली से बात करना एक हिन्दू युवक मंहगा पड़ गया। हमलावरों ने युवक को रोककर पहले उसका नाम पूछा फिर गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

Tue, 30 Sep 2025 12:21 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, सिवनी
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बहन की बुर्काधारी मुस्लिम सहेली से बात करना एक हिन्दू युवक मंहगा पड़ गया। आधा दर्जन मुस्लिम युवकों ने युवक को रोककर पहले उसका नाम पूछा फिर गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक इधर उधर भागता नजर आया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि आगे वह किसी लड़की के साथ दिखा तो उसे मार दिया जाएगा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आधा दर्जन हमलावरों ने युवक को बीच सड़क रोक कर उसे घायल कर दिया। युवक की गलती इतनी थी कि वह बहन की बुर्काधारी सहेली को रास्ते में मिल गया और बात करते हुए साथ चलने लगा। सिवनी शहर के सबसे व्यस्त इलाके बस स्टैंड पर हुई इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है।

बताया जाता है कि शनिवार को नांदिया कलां का अमन साहू अपने दोस्त अंकित के साथ कॉलेज से टीसी लेने गया था। वापसी में बस स्टैंड के पास एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए पैदल जा रहा था। सड़क पर उसे पड़ोस के गांव में रहने वाली बहन की मुस्लिम सहेली मिल गई। दोनों में थोड़ी बातचीत हुई। इसी दौरान बाइक से आसीम बेग साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शनिवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि मारपीट से युवक इतना घबरा गया कि डर के चलते उसी दिन थाने नहीं जा पाया, लेकिन अगले दिन रविवार को पीड़ित युवक अपने साथियों के थाने पहुंचा और पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर 6 युवकों पर ऐक्शन लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया कि एफआईआर के बाद 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियो के नाम मुजाहिद पिता मुजीब बैग (19), आदिल पिता नूर मोहम्मद (20), साकिब पिता यूनुस खान (21), मोहम्मद नसीम पिता शेख रमजान (40), मोहम्मद हस्सान पिता नूर मोहम्मद (19), असीम पिता अलीम मिर्जा (18) हैं। माना जा रहा है कि किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|