मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भजन में आजमाया हाथ, गाकर सुनाया 'बम-बम भोले'

Sourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन, मध्य प्रदेश
share

महाकाल की नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री का यह शिवभक्ति वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है, सोशल मीडिया पर लोग इसे “सादगी और भक्ति का संगम” बताते हुए लगातार शेयर कर रहे है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री शिव भक्ति में डूबे नजर आए जहां उन्होंने 'बम बम भोले' भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।

उज्जैन में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में मुख्यमंत्री बेहद सहज और भक्तिमय अंदाज़ में 'बम बम भोले' भजन गाते हुए दिखाई दे रहे हैं, मुख्यमंत्री के इस अंदाज़ को वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसके बाद उनका VIDEO सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल भी होने लगा।

महाकाल की नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री का यह शिवभक्ति वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है, सोशल मीडिया पर लोग इसे “सादगी और भक्ति का संगम” बताते हुए लगातार शेयर कर रहे है। कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय माहौल भी बनाया और इस दौरान योग भी किया।

इस बारे में शेयर की एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम मोहन यादव ने लिखा, 'आज उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 'जिला प्रशिक्षण वर्ग' में योगाभ्यास किया।'

शुक्रवार को वैष्णोदेवी पहुंचे सीएम यादव

उधर इस कार्यक्रम के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर वहां दर्शन किए और कहा कि वह अधिकारियों के एक दल के साथ यहां की प्रबंधन व्यवस्था का अध्ययन करने आए हैं ताकि उनके राज्य के मंदिरों के लिए एक प्रभावी मॉडल परियोजना विकसित की जा सके।

प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समझने पहुंचे सीएम

यादव ने कहा कि प्रस्तावित मॉडल में मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में भीड़ प्रबंधन, जनसेवाओं और श्रद्धालुओं से जुड़ी सेवाओं पर ध्यान दिया जाएगा। कटरा में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जैसे प्रमुख मंदिर हैं और 'अब हाल में मां वाग्देवी के मंदिर को उच्च न्यायालय ने एक तरह से मंदिर संस्थान के रूप में मान्यता दी है। हम अपनी प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में यहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने और उन्हें समझने के लिए एक दल के साथ आए हैं।'

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सेवा मॉडल का अध्ययन करने के लिए अलग-अलग दल भेजे गए हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।