Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp bhind man complains to cm helpline after he was refused two laddus instead of one
MP में गजब केस, 15 अगस्त पर एक ही लड्डू मिला तो सीधे CM से कर दी शिकायत

MP में गजब केस, 15 अगस्त पर एक ही लड्डू मिला तो सीधे CM से कर दी शिकायत

संक्षेप: 15 अगस्त के दिन नौधा पंचायत भवन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में गांववाले भी सम्मिलित हुए थे। परंपरा के अनुसार,सबको खाने के लिए लड्डू दिए गए। सबको एक-एक लड्डू ही मिला था।

Thu, 21 Aug 2025 11:32 AMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, भिंड
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के भिंड में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 15 अगस्त के रोज दो की जगह एक लड्डू मिलने से नाराज एक शख्स ने सीधे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। उसका कहना था कि मैंने दो लड्डू मांगे पर मुझे एक ही लड्डू मिला। यह घटना भिंड के नौधा ग्राम पंचायत की है, जहां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हुआ था। शख्स की शिकायत के बाद अब उसे बाजार से लड्डू खरीदकर दिए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

15 अगस्त के दिन नौधा पंचायत भवन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में गांववाले भी सम्मिलित हुए थे। परंपरा के अनुसार,सबको खाने के लिए लड्डू दिए गए। सबको एक-एक लड्डू ही मिला था। उस भीड़ में मौजूद शिकायतकर्ता ने एक लड्डू की जगह दो की मांग कर दी,लेकिन पंचायत भवन के कर्मचारी ने उसे एक ही लड्डू दिया जिसपर वह शख्स नाराज हो गया और सीधे इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दी।

शख्स ने शिकायत में लिखा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहार पर झंडा फहराने के बाद भी ग्राम पंचायत ने उन्हें उम्मीद के मुताबिक मिठाई नहीं दी। उन्होंने अपनी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। ग्राम पंचायत के सूत्रों के अनुसार, इस शिकायत के बाद अब पंचायत बाजार से लड्डू खरीदकर कमलेश कुशवाहा को देने की तैयारी कर रही है। पंचायत सचिव रविंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि सभी ग्रामीणों को बराबर मात्रा में लड्डू बांटे गए थे, लेकिन शिकायत करने वाले ने और ज़्यादा लड्डू माँगे थे। अब बाज़ार से लड्डू खरीदकर दिए जाएंगे।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|