MP में आसमान से बरस रही आग; 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार, आज 10 जिलों में 'सीवियर हीट वेव' का ऑरेंज अलर्ट

Sourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share

पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान राजगढ़, विदिशा, खंडवा, रतलाम, खजुराहो (छतरपुर), नौगांव (छतरपुर), चित्रकूट (सतना), अमरकंटक (अनूपपुर), श्योपुर, दतिया जिलों में लू का प्रभाव रहा।

MP में आसमान से बरस रही आग; 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार, आज 10 जिलों में 'सीवियर हीट वेव' का ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में गर्मी का मौसम अपने शबाब पर है, और तापमान में अत्यधिक तेजी ने प्रदेश के लोगों को बुरी तरह परेशान कर दिया है। भीषण गर्मी की वजह से दोपहर के वक्त प्रदेश में सड़कें सूनी हो रही हैं और रात को भी टंकियों से गर्म पानी आ रहा है। खास बात यह है कि अगले कुछ दिन लोगों को इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है, क्योंकि मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते प्रदेश में इसी तरह आसमान से आग बरसने का अनुमान लगाया है।

बीते दिन के मौसम की बात करें तो छतरपुर जिले का खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा, इस दौरान वहां 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए वहां तीव्र ऊष्ण लहर (सीवियर हीट वेव) चलने का अनुमान लगाया है। जबकि 30 जिलों के लिए उष्ण लहर (हीट वेव) का येलो अलर्ट जारी किया है।

10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 10 जिलों विदिशा, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां तीव्र ऊष्ण लहर चलने की आशंका जताई है।

प्रदेश के 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा भोपाल, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और मैहर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए ऊष्ण लहर चलने का अनुमान लगाया है। उधर रायसेन, राजगढ़, उमरिया और कटनी जिलों में ऊष्ण लहर के साथ गर्म रात्रि (वार्म नाइट) रहने का अनुमान लगाया है।

कैसा रहा बीते दिन का मौसम

IMD के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान राजगढ़, विदिशा, खंडवा, रतलाम, खजुराहो (छतरपुर), नौगांव (छतरपुर), चित्रकूट (सतना), अमरकंटक (अनूपपुर), श्योपुर, दतिया जिलों में लू का प्रभाव रहा। इस दौरान उमरिया जिले में गर्म रात रही। सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में दर्ज किया गया।

MP के 7 शहरों में 45 डिग्री से पार पहुंचा तापमान

खजुराहो (छतरपुर)- 46.8 डिग्री सेल्सियस

नौगाँव (छतरपुर)- 46.0 डिग्री सेल्सियस

विदिशा- 45.7 डिग्री सेल्सियस

राजगढ़- 45.5 डिग्री सेल्सियस

रतलाम- 45.4 डिग्री सेल्सियस

खंडवा- 45.1 डिग्री

श्योपुर- 45 डिग्री

इस दौरान ग्वालियर में 43.7 डिग्री, भोपाल और उज्जैन में 44 डिग्री, जबलपुर में 44.2 डिग्री और इंदौर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

MP में बरस रही आग; 7 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, आज 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मॉनसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना

अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 26 मई को केरल में पहुंचने की संभावना है, हालांकि यह 4 दिन आगे-पीछे हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में माध्य समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई तक साथ ही मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक टूफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।