खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा

लाइव हिन्दुस्तान, अशोकनगर
share

जानकारी के मुताबिक बच्चों के कुएं में गिरने के काफी देर बाद भी किसी को इस बारे में नहीं पता चला। बाद में एक शख्स की नजर एक बच्चे के शव पर गई, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। 

खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा
खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसे में चार सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चे 10 साल से कम उम्र के थे। हादसे की खबर सामने आते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान 9 साल के देव, 7 साल के त्रिदेव, 6 साल के महादेव और 4 साल के प्रियंश के रूप में हुई है। चारों बच्चे विक्रमपुर निवासी बलवीर कुशवाहा के बेटे थे। बलवीर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बच्चों की मां कुछ समय से अपने मायके में रह रही हैं, जबकि चारों भाई अपनी दादी के साथ रहते थे।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह चारों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे। काफी देर तक जब बच्चे वापस नहीं लौटे तो दादी को चिंता हुई। उन्होंने गांव में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। दादी को यह जानकारी नहीं थी कि चारों बच्चे गांव से बाहर खेतों की तरफ चले गए हैं। बताया जा रहा है कि गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक निजी खेत में कुआं बना हुआ है। इसी जगह परिवार का पुराना मकान भी है। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चे अक्सर अपनी दादी के साथ यहां आया करते थे। आशंका है कि सोमवार को भी चारों भाई खेलते हुए खेत की तरफ पहुंच गए और इसी दौरान कुएं के पास हादसा हो गया।

'काफी देर तक नहीं मिली जानकारी'

सबसे दर्दनाक बात यह रही कि कुएं में गिरने के बाद काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। शाम को एक ग्रामीण की नजर कुएं में पड़े एक बच्चे के शव पर पड़ी। इसके बाद कुएं में तलाश की गई तो चारों भाइयों के शव बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। चंदेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकलवाए। इसके बाद शवों को चंदेरी सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां शाम को पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद चारों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

तहसीलदार दिलीप दरोगा ने बताया कि हादसा गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित निजी खेत के कुएं में हुआ है। प्रशासन की ओर से मृत बच्चों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की मौत से विक्रमपुर गांव में शोक की लहर है। जिस घर में चार भाइयों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा