Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Missing Indore Girl Shraddha Tiwari Returns After Secret Marriage Stuns Family at MIG Police Station
मिल गई इंदौर की लापता श्रद्धा तिवारी, सात दिन बाद शादी करके पहुंची थाने

मिल गई इंदौर की लापता श्रद्धा तिवारी, सात दिन बाद शादी करके पहुंची थाने

संक्षेप:

सात दिन से लापता इंदौर की श्रद्धा तिवारी आखिरकार मिल गई हैं। वो शादी कर एमआईजी थाने पहुंची। परिवार की तलाश और पुलिस की जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

Aug 29, 2025 10:00 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंदौर में सात दिन पहले लापता हुई 21 साल की श्रद्धा तिवारी का मामला एक नाटकीय मोड़ के साथ सामने आया है। गुजराती कॉलेज की इस बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा ने न केवल अपनी गुमशुदगी से पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था, बल्कि अब शादी करके एमआईजी थाने में वापसी कर सबको चौंका दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी श्रद्धा के परिजनों को दी, जो अपनी बेटी की तलाश में दिन-रात परेशान थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंदौर लौट कर श्रद्धा ने बताया कि उसने करन नाम के लड़के से शादी कर ली है। करन कॉलेज में कभी-कभी इलेक्ट्रिशियन का काम करने आता था। इंदौर से श्रद्धा रतलाम गई और करन के साथ कुछ दिन रुकने के बाद वहां से महेश्वर जाकर मंदिर में शादी कर ली। पुलिस परिजनों को सूचना के बाद अब श्रद्धा के बयान ले रही है।

सात दिन से कहां थीं श्रद्धा?

पिछले शनिवार, 23 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2 बजे श्रद्धा तिवारी अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थीं। हैरानी की बात यह थी कि उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ दिया था, जिससे उनकी तलाश और मुश्किल हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा को लाल टी-शर्ट और जींस में लोटस चौराहे से विजय नगर की ओर जाते देखा गया था। एक अन्य फुटेज में उन्हें एक दुकान के पास किसी से बैग लेते और एक महिला के साथ जाते हुए भी देखा गया था। इन सुरागों के बावजूद, पुलिस और परिवार को सात दिन तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली थी।

परिवार ने लिया टोटके का सहारा

श्रद्धा के लापता होने के बाद उनके माता-पिता पूरी तरह टूट चुके थे। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश में हर संभव कोशिश की। पिता ने तो एक टोटके के तहत श्रद्धा की तस्वीर को घर के दरवाजे पर उल्टा लटका दिया, जिसके बारे में उनका मानना था कि इससे उनकी बेटी लौट आएगी। इसके अलावा, उन्होंने श्रद्धा का पता बताने वाले के लिए 51,000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी।

पुलिस की जांच

एमआईजी थाना पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू की थी। जांच में पता चला कि श्रद्धा का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। परिवार को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने श्रद्धा को डांटा था और उसका मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस ने सार्थक से पूछताछ की, लेकिन उसने दावा किया कि उसका श्रद्धा से कई दिनों से कोई संपर्क नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) की मदद से जांच को आगे बढ़ाया, लेकिन शुरुआती तौर पर कोई बड़ा सुराग नहीं मिला था।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|