इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध महंगा, अब कितने रुपए लीटर मिलेगा? देखें लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share

इंदौर शहर में 1 अक्टूबर से दूध की नई दरें लागू होने जा रही हैं। इंदौर दूध विक्रेता संघ ने घर पहुंच दूध की कीमत 63 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए प्रति लीटर और दुकानों पर खुले दूध का रेट 68 रुपए प्रति लीटर करने की घोषणा की है। होम डिलीवरी में 1 रुपए प्रति लीटर डिलीवरी चार्ज भी शामिल रहेगा।

इंदौर दूध का दाम
इंदौर में आज से बढ़ गए दूध के दाम

इंदौर शहर में 1 अक्टूबर से दूध की नई दरें लागू होने जा रही हैं। इंदौर दूध विक्रेता संघ ने घर पहुंच दूध की कीमत 63 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए प्रति लीटर और दुकानों पर खुले दूध का रेट 68 रुपए प्रति लीटर करने की घोषणा की है। होम डिलीवरी में 1 रुपए प्रति लीटर डिलीवरी चार्ज भी शामिल रहेगा।

दूसरी ओर, मध्यप्रदेश दूध किसान संघ ने इस बढ़ोतरी को पर्याप्त नहीं माना है। किसान संगठन ने दूध का खरीद मूल्य 70 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर दूध की सप्लाई रोकने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी सप्लाई बंद करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।

किसानों ने मांगा 70 रुपए खरीद मूल्य

मध्यप्रदेश दूध किसान संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह पंवार ने कहा कि हाल में हुई 3 रुपए की बढ़ोतरी में भी 1 रुपए डिलीवरी चार्ज शामिल है। उनके मुताबिक किसानों को मिलने वाले वास्तविक दूध मूल्य में बढ़ोतरी सीमित है। किसान संगठन की मांग है कि दूध का खरीद मूल्य 70 रुपए प्रति लीटर किया जाए। फैट के आधार पर भुगतान की व्यवस्था स्वीकार है, लेकिन इसके लिए 12 रुपए प्रति फैट की दर तय करने की मांग की गई है।

दूध विक्रेता संघ ने बताया नया रेट

इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला के अनुसार अभी घर पहुंच दूध के 63 रुपए में 62 रुपए दूध और 1 रुपए डिलीवरी चार्ज शामिल है। 1 अक्टूबर से दूध की कीमत 64 रुपए और डिलीवरी चार्ज 1 रुपए होगा, यानी उपभोक्ता को कुल 65 रुपए प्रति लीटर देना होगा। वहीं, दुकानों और डेयरी पर खुले दूध की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

फैट के आधार पर भुगतान बढ़ा

मथुरावाला के मुताबिक किसानों को फैट के आधार पर भुगतान किया जाता है। पहले 8.90 रुपए प्रति फैट की दर थी, जिसे बढ़ाकर 9.23 रुपए प्रति फैट किया गया है। उनका दावा है कि यह दर सांची से अधिक है। उन्होंने बताया कि देवास, उज्जैन, धार और खंडवा सहित आसपास के इलाकों में भी दूध के दाम में करीब 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई है।

सप्लाई रोकने की चेतावनी

किसान संगठन ने 70 रुपए प्रति लीटर खरीद मूल्य की मांग पूरी नहीं होने पर दूध की सप्लाई रोकने की संभावना जताई है। फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में 1 अक्टूबर से लागू होने वाली नई दरों के बीच किसान संगठन और दूध विक्रेताओं के बीच आगे की बातचीत महत्वपूर्ण रहेगी। रिपोर्ट - हेमंत

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध महंगा, अब कितने रुपए लीटर मिलेगा? देखें लिस्ट