सुप्रीम कोर्ट में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द का मामला, तत्काल सुनवाई की मांग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मीनाक्षी नटराजन ने एमपी राज्यसभा चुनाव में नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मामले में एक दिन पहले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला था। कांग्रेस ने मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द का मामला, तत्काल सुनवाई की मांग

Meenakshi Natarajan News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन पत्र खारिज किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कांग्रेस ने दाखिल याचिका में मामले की जल्द सुनवाई की मांग की है। नटराजन का राज्यसभा सीट से नामांकन रद्द होने से कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर है। एक दिन पहले कांग्रेस विधायकों ने भूख हड़ताल भी की थी और प्रदेशभर में प्रदर्शन किया था।

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिला था, लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सूत्रों के अनुसार, मामला आज सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आ सकता है। अदालत यदि मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत होती है, तो आगे की सुनवाई की तारीख तय की जा सकती है।

कांग्रेस ने लगाया दुर्भावना का आरोप

नटराजन के नामांकन रद्द मामले को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर दुर्भावना का आरोप लगाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने को अन्यायपूर्ण बताते हुए भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

शपथ पत्र में जानकारी छिपाने का था आरोप

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीट के लिए प्रस्तावित चुनाव में नटराजन का नामांकन मंगलवार को शपथपत्र में जानकारी छिपाने के आरोप में खारिज कर दिया गया था।

राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के दौरान पाया गया कि नटराजन ने नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए फॉर्म-26 में अदालत में लंबित एक शिकायत का उल्लेख नहीं किया था। इस कारण उनका हलफनामा अधूरा माना गया।

नामांकन रद्द के विरोध में कांग्रेस विधायकों की भूख हड़ताल

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और विधायकों ने एक दिन पहले प्रदेशभर में भूख हड़ताल की और प्रदर्शन किया। जीतू पटवारी के नेतृत्व में राज्य की राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने धरना दिया।

'लोकतंत्र के सात कुकृत्य कर रही भाजपा'

जीतू पटवारी ने कहा, ''मोहन यादव जी ने मध्यप्रदेश में लोकतंत्र के साथ जो कुकृत्य किया है, उसे पूरा प्रदेश देख चुका है।"

उन्होंने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा, ''मोहन यादव जी, अगली बार उज्जैन से चुनाव मत लड़िए, वरना जनता आपको विपक्ष में बैठाने के लिए भोपाल तक भी नहीं आने देगी।''

पटवारी ने कहा कि भाजपा इस ''कृत्य'' के खिलाफ कांग्रेस अगले एक महीने तक सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों का घेराव करेगी, भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी और दिल्ली में सभी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन तक मार्च भी निकाला जाएगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।