टिंडर एप और शक बना मौत की वजह, आरोपी ने कबूला जुर्म, बताया हत्या के बाद भी की थी MBA छात्रा के साथ दरिंदगी

Feb 15, 2026 05:30 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल करते हुए जो कहानी पुलिस को बताई, उसने पूरे मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया।

टिंडर एप और शक बना मौत की वजह, आरोपी ने कबूला जुर्म, बताया हत्या के बाद भी की थी MBA छात्रा के साथ दरिंदगी

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल करते हुए जो कहानी पुलिस को बताई, उसने पूरे मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया। हत्या के बाद आरोपी इंदौर से भागकर मुंबई पहुंच गया था और कई दिनों तक लोकल ट्रेनों में घूमता रहा। जब इंदौर पुलिस मुंबई पहुंची तो वह एक ब्रिज से उतरकर खुद पुलिस थाने की ओर जा रहा था, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात स्वीकार कर ली।

4 दिनों में आ गए थे करीब

पुलिस पूछताछ में आरोपी पीयूष ने बताया कि उसकी मुलाकात युवती से पिछले साल सितंबर-अक्टूबर के दौरान हुई थी और महज चार दिनों में दोनों काफी करीब आ गए थे। इसके बाद दोनों कई बार साथ होटल भी गए। लेकिन लड़की की अन्य दोस्तों से बातचीत और मेलजोल को लेकर पीयूष हमेशा नाराज रहता था। जैसे-जैसे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, आरोपी ने लड़की पर दूसरे लोगों से दूरी बनाने और उनसे बात नहीं करने का दबाव डालना शुरू कर दिया था। लड़की मध्यमवर्गीय परिवार से थी और आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थी, इसलिए आरोपी अक्सर उसकी आर्थिक मदद करता था। इसके बावजूद वह लड़की पर धोखा देने का शक करता रहा और यही शक धीरे-धीरे खतरनाक जुनून में बदल गया।

टिंडर एप बना विवाद की नई वजह

आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई बार जब वह पीड़ता को फोन करता था तो उसका मोबाइल व्यस्त मिलता था। शक होने पर उसने एक दिन युवती का फोन चेक किया, जिसमें उसे टिंडर जैसी ऑनलाइन एप मिली। आरोपी के अनुसार उस एप पर बातचीत के बदले 500 रुपये भी मिलते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इंटरकास्ट मैरिज होने के कारण दोनों परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे, जिससे रिश्ते में तनाव लगातार बढ़ता गया।

क्या हुआ था हत्या वाले दिन

आरोपी के मुताबिक 10 तारीख को युवती अपने पिता के साथ आधार कार्ड में सुधार करवाने कलेक्टर कार्यालय गई थी और दोपहर करीब 3 बजे घर लौटी। पिता के छोड़ने के बाद पीयूष उसे अपने कमरे पर ले गया। वहां युवती नाराज और तनाव में थी। उसने बताया कि उसने कुछ नहीं खाया है, जिस पर पीयूष ने उसके लिए मैगी बनाकर खिलाई। आरोपी ने दावा किया कि वह उसकी परेशानियां खत्म करने की बात कर रहा था, लेकिन वह लगातार गुस्से में थी।

पीयूष के अनुसार उसे इस बात से बेहद गुस्सा था कि मना करने के बावजूद पीड़ता अन्य दोस्तों से बात करती थी। उसे लगा कि वह उसके साथ बेवफाई कर रही है और इसी सोच ने उसे अपराध की ओर धकेल दिया। आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने के बाद उसने पीड़ता को बातों में उलझाया, उस पर भरोसा जताने को कहा और फिर उसका चेहरा ढककर गला दबा दिया। उसे मृत समझकर वह शराब पीने चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर जब उसे लगा कि युवती की सांसें अभी चल रही हैं, तो उसने चाकू उठाकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गुस्सा इतना ज्यादा था कि वार करते-करते चाकू तक मुड़ गया। मरने केबाद भी आरोपी ने शव के साथ कई बार दुष्कर्म किया , इसके बाद आरोपी ने पीड़ता के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कई जगह वायरल भी कर दिए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह बात भी स्वीकार कर ली है। रिपोर्ट - हेमंत

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।