Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Man warmed himself by the fire with a King Cobra and the snake reacted with a startling reaction
कोबरा संग आग तापने लगा युवक और करने लगा बातें… फिर क्या हुआ?

कोबरा संग आग तापने लगा युवक और करने लगा बातें… फिर क्या हुआ?

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो की खास बात ये है कि युवक बिना घबराए मस्ती में सांप से संवाद कर रहा है। दिलचस्प बात ये भी है कि सांप भी फन को हिलाते-डुलाते बातों को सुन भी रहा है।

Jan 02, 2026 06:35 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

किंग कोबरा की गिनती दुनिया के सबसे जहरीले सांप में होती है। इस सांप के काटने के बाद कुछ ही देर में मौत हो जाती है। सांप को देखते ही ज्यादात्तर लोग घबरा जाते हैं। वहीं मध्य प्रदेश के भिंड जिले का एक युवक तो किंग कोबरा के बगल में बैठकर आग तापता नजर आया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो की खास बात ये है कि युवक बिना घबराए मस्ती में सांप से संवाद कर रहा है। दिलचस्प बात ये भी है कि सांप भी फन को हिलाते-डुलाते बातों को सुन भी रहा है।

भिंड के लहार एरिया के इस वीडियो में जब युवक सुबह के वक्त सड़क पर था उसे सांप दिखाई दिया जो कि अचेत अवस्था में था। युवक को ऐसा महसूस हुआ कि कहीं सांप को ठंड तो नहीं लग रही। ऐसे में उसने खेत में अलाव जलाकर खुद के शरीर को तो गर्म किया ही साथ ही सांप को भी गर्मी का एहसास दिलाया।

ये भी पढ़ें:पेट जहरीले सांप को हाथ से खिलाया खाना, हुआ कुछ ऐसा कि कटवाना पड़ा अंगूठा
ये भी पढ़ें:वन विभाग की टीम ने गुस्सैल किंग कोबरा का रेस्क्यू किया

अचेत अवस्था से सांप धीरे-धीरे फिट नजर आने लगा और फिर आग तापते-तापते ही युवक ने बातचीत शुरू की। उसने सांप से कहा ‘तुम सड़क किनारे पड़े थे। कोई मार-वार देता। हम तुम्हें बचाकर लाए हैं। अब किसी को काटना मत। तुम्हारी जिंदगी लंबी है।’

सांप भी इस दौरान युवक को बिना कोई हानि पहुंचाए इत्मीनान से सुनने लगता है। सांप एक ही जगह पर बैठकर कभी दाएं तो कभी बाएं तरह फन हिला-डुला रहा है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है मानों सांप को सब समझ आ रहा है और वह खुद को दाएं-बाएं हिलाकर बातों का जवाब देने की कोशिश कर रहा है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|