Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़man set his house on fire after being stopped from harassing his daughter two sons died
बेटी को तंग करने से रोका तो फूंक दिया घर ; 2 की मौत, MP में दिल दहलाने वाली घटना

बेटी को तंग करने से रोका तो फूंक दिया घर ; 2 की मौत, MP में दिल दहलाने वाली घटना

संक्षेप:

मध्य प्रदेश में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। बेटी को तंग करने से मना करने पर एक युवक ने उसके घर में आग लगा दी। इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से झुलस गई। लड़की ने होश में आने के बाद पुलिस बयान दिया, जिससे बाद नए सिरे से जांच शुरू की गई है।

Dec 15, 2025 04:05 pm ISTSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, सागर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। बेटी को तंग करने से मना करने पर एक युवक ने उसके घर में आग लगा दी। इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से झुलस गई। लड़की ने होश में आने के बाद पुलिस बयान दिया, जिससे बाद मामले में नए सिरे से जांच शुरू की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र से आगजनी का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। इस घटना में एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की जलने से मौत हो गई और बहन अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। आरोप है कि गांव के ही एक समुदाय विशेष के फहीम नाम के युवक ने इस घटना को अंजाम दिया था। आग में झुलसी लड़की के बयान सामने आने के बाद पुलिस नए सिरे से इसकी जांच कर रही है ।

यह हैरान कर देने वाला मामला नरयावली थाना क्षेत्र के चांदा मऊ गांव का है। 5 दिसंबर की रात को एक दलित परिवार के कच्चे घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिसमें तीन-भाई बहन झुलस गए थे। उस वक्त इस आगजनी को पुलिस आग लगने की सामान्य घटना मान रही थी।

उधर, 6 दिसंबर को 14 साल के नाबालिग की जान चली गई और लड़की बेहोशी की हालत में थी। 14 दिसंबर को 16 साल के नाबालिग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई । घटना की तीसरी पीड़ित 23 साल की युवती के होश में आने के बाद जब बयान लेने जब पुलिस पहुंची तो आग लगाने की बात सामने आई।

जानकारी के अनुसार, गणेश चढ़ार के 4 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। 5 दिसंबर को 20 साल की बेटी और मां किसी शादी में सागर आई हुई थी और पिता खेत पर थे। तभी गांव के फईम नाम के युवक ने शादी में आई युवती को कॉल किया और घर वापस आने को कहा। ये बात उसकी मां के सुनी ली और फईम को कॉल कर बेटी से दूर रहने को कहा। इस पर फईम तैश में आ गया और घर को आग लगाने की धमकी दी । इसके कुछ समय बाद ही घर में आग लग गई। इसमें युवती के भाई-बहन झुलस गए। चर्चा है कि आगजनी से यह परिवार इतना डर गया कि उन्होंने पुलिस अग्निकांड की वास्तविक वजह नहीं बताई।

इस मामले में नरयावली थाना प्रभारी कपिल लक्ष्य ने बताया कि चार और पांच दिसंबर की रात आगजनी की घटना हुई थी। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी वहीं दूसरे बच्चे की मौत आज हो गई है। पीड़िता के बयान लिए हैं। उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उधर, हिंदू संगठनों ने पुलिस से आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हिंदू संगठन सड़क पर उतरकर सागर बंद करेंगे। जिले में लव जिहाद की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे लोग खुलेआम न सिर्फ धमकी दे रहे हैं बल्कि विरोध करने पर जिंदा भी जला दे रहे हैं।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|