लिफ्ट देकर होटल ले गया, दतिया में 2 दिन तक महिला के साथ किया रेप; केस दर्ज
मध्य प्रदेश दतिया में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के चिरूला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 साल की विवाहिता को गांव के ही युवक ने जबरन अगवा कर लिया और दो दिन तक अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया।

मध्य प्रदेश दतिया में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के चिरूला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 साल की विवाहिता को गांव के ही युवक ने जबरन अगवा कर लिया और दो दिन तक अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने बदनामी और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने पर मजबूर किया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक से लिफ्ट के बहाने किया रेप
पीड़िता के मुताबिक वह अपने घर से दतिया बाजार जाने के लिए निकली थी। गांव के बाहर डगरई रोड पर आरोपी बंटी उर्फ संजीव अहिरवार मिला। उसने दतिया छोड़ने का झांसा देकर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और बाइक झांसी की ओर मोड़ दी। अब महिला ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जान से मारने की दी थी धमकी
आरोपी पीड़िता को झांसी बस स्टैंड से बस में बैठाकर गुना ले गया। वहां रात करीब साढ़े नौ बजे एक होटल में ले जाकर मारपीट की और जबरन गलत काम किया। पीड़िता के रात आरोपी ने उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर बदनाम करने व परिवार को खत्म करने की धमकी देता रहा। मौका पाकर पीड़िता आरोपी को बिना बताए बस से भाग निकली और दतिया पहुंचकर परिजनों से मिली। डर और धमकियों के कारण उस समय उसने पूरी सच्चाई किसी को नहीं बताई। इसके बाद आरोपी ने फिर से मोहल्ले में मिलकर पीड़िता पर दबाव बनाया और गाली गलौज की।
लगातार डर और मानसिक प्रताड़ना के बाद आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने भाई और माता-पिता को दी।परिजनों के साथ वह बुधवार रात चिरूला थाने पहुंची शिकायत दी की।पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी बंटी उर्फ संजीव अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर



