शिवपुरी में मर्डर! क्लीनिक संचालक की पीट-पीटकर हत्या, दो दर्जन से ज्यादा लोगो में किया हमला
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां घर में बैठे क्लीनिक संचालक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों ने चक्काजाम कर दिया है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भयावन गांव में एक महिला से जुड़े पुराने विवाद को लेकर 40 साल के क्लीनिक संचालक प्रभान सिंह लोधी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने भौंती थाने के सामने पिछोर-शिवपुरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से 15 नामजद हैं।
मृतक की पत्नी मीना लोधी ने पुलिस को बताया कि शाम प्रभान सिंह घर में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी आरोपियों की भीड़ गाली-गलौज करती हुई घर में घुस आई। प्रभान को जबरन घर से बाहर घसीट ले गए। उन पर लाठियों, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। जब पत्नी मीना, भाई कृपाराम लोधी और दामाद सचिन लोधी बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।हमलावर प्रभान को अधमरा और मृत समझकर मौके से भाग निकले। परिजन उन्हें तुरंत पिछोर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला
इस मामले की जानकारी देते हुए पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मामला एक महिला और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। इस साल अप्रैल में संबंधित महिला की शादी ओरछा में हुई थी, लेकिन वह ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। शाम को महिला के साथ उसके परिजन ने मारपीट की थी। थाने पहुंचकर महिला ने अपने पिता और एक भाई के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के बाद वह प्रभान लोधी के साथ जाने की इच्छा जता रही थी, जबकि उसके परिजन इसका विरोध कर रहे थे। मामले को लेकर तनाव बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। यहीं से दोनों पक्षों के बीच विवाद और गहरा गया।
प्रभान लोधी की पत्नी और उनकी दो बेटियां भौंती थाने पहुंचीं। उन्होंने छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की। वहीं, महिला पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। उन्होंने प्रभान लोधी पर कट्टा दिखाकर धमकाने के आरोप लगाया। थाना परिसर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर गांव वापस भेज दिया। इसके करीब एक घंटे बाद क्लीनिक संचालक प्रभान लोधी पर हमला कर दिया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। क्लीनिक संचालक की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भौंती थाने पहुंच गए। परिजनों की मांग थी कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पिछोर-शिवपुरी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश और सख्त कार्रवाई के भरोसे के बाद जाम खोला गया।
एसडीओपी के मुताबिक, रामनिवास पाल, देवेन्द्र पाल, राजू पाल, बलवीर पाल, सुदामा पाल, परमेश्वरदास पाल, मिजाजी पाल, केशपाल, प्रदीप पाल, दिनेश पाल, अंगद लोधी, अनिल लोधी, पुष्पेन्द्र पाल, शैतान पाल और मोहर सिंह पाल के अलावा 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


