Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़man from UP suffering from illness, committed suicide in Chitrakoot, accusing Lal Baba of fraud
बीमारी से दुखी UP के शख्स ने चित्रकूट में दी जान, 'लाल बाबा' पर लगाया इलाज के नाम पर ठगी का आरोप

बीमारी से दुखी UP के शख्स ने चित्रकूट में दी जान, 'लाल बाबा' पर लगाया इलाज के नाम पर ठगी का आरोप

संक्षेप: आत्महत्या करने से पहले युवक ने महाराज को बताया कि वह 15 दिन पहले चित्रकूट आया था और यहां 'लाल बाबा' के इलाज के चक्कर में फंस गया। धर्मपाल ने आरोप लगाया कि लाल बाबा ने उससे इलाज के नाम पर रुपए भी ले लिए, लेकिन उसे कोई आराम नहीं मिला।

Thu, 23 Oct 2025 05:22 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, चित्रकूट, मध्य प्रदेश
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित पवित्र नगरी चित्रकूट से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां असाध्य रोग से पीड़ित एक शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव बुधवार देर रात पालदेव गांव स्थित प्रसिद्ध मोरध्वज आश्रम के पास मिला। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आधार कार्ड से हुई पहचान, कट्टा व कारतूस बरामद

गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान धर्मपाल, निवासी- बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक सुसाइड नोट भी जब्त किया और इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

जिंदा रहते हुए वीडियो आया सामने, बताई थी पीड़ा

इस बीच मृतक धर्मपाल का एक वीडियो भी सामने आया, जो कि उसने जीवित रहते हुए बनाया था। यह वीडियो मोरध्वज आश्रम का ही है, जहां वह इलाज के लिए पहुंचा था। आश्रम के लोगों ने बताया कि वह एक गंभीर और असाध्य रोग से पीड़ित था। वीडियो में धर्मपाल आश्रम के महाराज हनुमानदास जी को अपनी पीड़ा बताते हुए दिख रहा है। वह इतना कमजोर था कि ठीक से बैठ या चल भी नहीं पा रहा था।

इलाज के नाम पर ठगा गया, ‘लाल बाबा’ पर आरोप

उसने महाराज को बताया कि वह 15 दिन पहले चित्रकूट आया था और यहां लालापुर के 'लाल बाबा' के इलाज के चक्कर में फंस गया। धर्मपाल ने आरोप लगाया कि लाल बाबा ने उससे इलाज के नाम पर रुपए भी ले लिए, लेकिन उसे कोई आराम नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी और ठगी से हताश होकर ही धर्मपाल ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|