SP ऑफिस में जहर खाकर पहुंचा शख्स, हो गई मौत; MP में बड़ा कांड

लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
Follow us on Google News
share

शख्स एसपी ऑफिस पहुंचा और कहा कि वह जहर खाकर आया है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद तुरंत ऐक्शन लेते हुए शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

SP ऑफिस में जहर खाकर पहुंचा शख्स, हो गई मौत; MP में बड़ा कांड
एसपी ऑफिस में जहर खाकर पहुंचा शख्स

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लक्ष्मीगंज निवासी राजेश किरार ने कथित तौर पर जहरीली चीज खाकर एस ऑफिस पहुंच गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह परिसर में गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे इलाज के लिए एक हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, राजेश किरार सोमवार को किसी मामले के संबंध में अपनी बात रखने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा था। वह कार्यालय परिसर में मौजूद था। उसने कहा कि उसने 15 मिनट पहले जहर खा लिया है। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते वह परिसर में गिर पड़ा।

राजेश की हालत बिगड़ते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हुए। पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और बिना देर किए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। उसे एक हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियों से जुड़ी स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

एसपी ऑफिस में ही क्यों खाया जहर?

प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया है कि राजेश किसी बात को लेकर परेशान था। हालांकि, उसकी परेशानी की असल वजह क्या थी और उसने एसपी कार्यालय में ही जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका अभी ,साफ तौर से खुलासा नहीं हुआ है।

कड़ियां जोड़ रही पुलिस

पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले राजेश किन परिस्थितियों से गुजर रहा था।

साथ ही पुलिस एसपी कार्यालय परिसर में घटनाक्रम के दौरान मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजेश की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा।

सी एसपी रोविन जैन ने कहा, एक युवक एसपी ऑफिस मेंआया था और उसने कहा कि मैंने 15 मिनट पहले जहर खा लिया है। उसके मुंह से हरे रंग का पदार्थ निकल रहा था। युवक ने जैसे ही इस बारे में बताया, तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। चूंकि उन्होंने जहर काफी देर पहले खा लिया था, इसलिए इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मर्ग कायक कर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़SP ऑफिस में जहर खाकर पहुंचा शख्स, हो गई मौत; MP में बड़ा कांड