एमपी में गौवंश वध मामले पर बड़ा एक्शन, आरोपियों के अवैध मकान पर गरजा बुलडोजर, कई गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, राजगढ़
Follow us on Google News
share

आरोपियों के अवैध मकानों पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया। पुलिस को बीते कई दिनों से सारंगपुर क्षेत्र में गौवंश वध की सूचनाएं मिल रही थीं। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अकोदिया नाका के पास जंगल में कुछ लोग गौवंश वध कर उसके अवशेष बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

एमपी में गौवंश वध मामले पर बड़ा एक्शन, आरोपियों के अवैध मकान पर गरजा बुलडोजर, कई गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर क्षेत्र में गौवंश वध से जुड़े मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के अवैध मकानों पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया। पुलिस को बीते कई दिनों से सारंगपुर क्षेत्र में गौवंश वध की सूचनाएं मिल रही थीं। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अकोदिया नाका के पास जंगल में कुछ लोग गौवंश वध कर उसके अवशेष बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने पटेल वाड़ी के पीछे जंगल क्षेत्र में दबिश दी, जहां गौवंश के अवशेष बरामद हुए। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, जिनमें से एक आरोपी को लगभग एक किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया गया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम जाकिर (40 वर्ष), निवासी बाहरी वाड़ा, मुकेर वाड़ी, सारंगपुर बताया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम आमीन (पटेल वाड़ी, सारंगपुर) और जाकिर (देवास) बताए, जो मौके से फरार हो गए थे। बाद में अन्य आरोपियों मेहबूब उर्फ लंगड़ा और जफर उर्फ भाइयों को भी मामले में शामिल कर गिरफ्तार किया गया।

मौके से गौवंश के अवशेष, धारदार हथियार (छुरी, बक्का, कुल्हाड़ी, फावड़ा) और एक मोटरसाइकिल (होंडा सीबी 100) जब्त की गई। सभी सामान को विधिवत सील किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 9 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(5) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम रोहित बम्होरे, एसडीओपी अरविंद सिंह, तहसीलदार आकाश शर्मा, थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी, पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया सहित नगर परिषद का अमला और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

रिपोर्ट-जगदीश / NZ टीम

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।