बिहार में चुनाव लड़ने पर मैथिली ठाकुर ने भी कर दिया इशारा, पसंद की सीट भी बताई

बिहार में चुनाव लड़ने पर मैथिली ठाकुर ने भी कर दिया इशारा, पसंद की सीट भी बताई

संक्षेप:

मैथिली ठाकुर ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कार्यक्रम के बाद उनको लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज नहीं किया, बल्कि यह कहकर परोक्ष रूप से स्वीकार किया कि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मैथिली ने यह भी इशारा कर दिया है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगी।

Oct 07, 2025 07:52 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर, एएनआई
share

बेहद कम उम्र में देशभर में मशहूर हो चुकीं गायिका मैथिली ठाकुर के बिहार में चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच खुद उन्होंने काफी-कुछ साफ कर दिया है। मैथिली ठाकुर ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कार्यक्रम के बाद उनको लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज नहीं किया, बल्कि यह कहकर परोक्ष रूप से स्वीकार किया कि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मैथिली ने यह भी इशारा कर दिया है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में मैथिली ठाकुर से जब बिहार में चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं भी टीवी पर देख रही हूं। मैं कल ही बिहार गई थी। वहां नित्यानंद जी से मिली और तावड़े जी से भी मिलने का अवसर मिला। मुलाकात हुई बहुत सारी बात हुई बिहार के भविष्य के बारे में। बिहार में क्या चल रहा है उसके बारे में। देखते हैं अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। देखते हैं अभी।’

read moreये भी पढ़ें:
बिहार में मैथिली को लड़ाने की तैयारी में BJP? तावड़े, नित्यानंद से मिलीं गायिका

किस सीट से चुनाव लड़ना चाहेगी? इसके जवाब में मैथिली ने कहा, 'मैं अपने गांव के क्षेत्र में ही जाना चाहूंगी। क्योंकि वहां से अलग जुड़ाव है। वहां से शुरुआत होगी तो मुझे सीखने को मिलेगा, लोगों से मिलना जुलना, लोगों की बातें सुनना, मुझे ज्यादा समझ में आएगा अगर मैं अपने गांव से शुरुआत करती हूं तो।'गौरतलब है कि मैथिली मधुबनी जिले में बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। बेनीपट्टी एक विधानसभा सीट है। अटकलें हैं कि भाजपा उन्हें बेनीपट्टी से ही मैदान में उतार सकती है।

मैथिली ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, 'मैं चाहती हूं कि देश के विकास के लिए जो भी संभव हो, मैं कहीं योगदान दे सकती हूं तो जरूर खड़ी हूं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अब लोग विधायक और मंत्री के रूप में देखेंगे तो उन्होंने कहा, 'मुझे पता नहीं, सब भगवान भरोसे है। देखते हैं आगे क्या होता है। मुझे खुद पूरी-पूरी खबर नहीं है। अभी पुष्टि नहीं है।'

जुलाई में ही 25 साल की हुईं मैथिली ठाकुर लोकगीत और भजन गाकर देश-विदेश में मशहूर हो चुकी हैं। मैथिली का परिवार रोजगार की तलाश में बिहार से दिल्ली पलायन कर गया था। एक दिन पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय और विनोद तावड़े के साथ मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गईं कि मैथिली अब चुनावी मंच पर भी दिख सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
बिहार में किस जिले में कब होगी वोटिंग, पूरी लिस्ट देख लीजिए
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|