Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़madhya pradesh weather dept issued yellow alert for heavy rain in many districts
एमपी में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट, किन जिलों में गरज चमक के साथ बरसेंगे मेघ?

एमपी में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट, किन जिलों में गरज चमक के साथ बरसेंगे मेघ?

संक्षेप: मध्य प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर जोरदार बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के किन जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा?

Mon, 18 Aug 2025 04:35 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश में मानसून फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर जोरदार बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 23 और 24 तारीख को पश्चिम मध्य प्रदेश 21-24 तारीख के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना जिलों के अलग अलग हिस्सों में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी के अनुपपुर, शहडोल, उमरया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, महैर जिलों में भी तेज हवा और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम और उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों पर एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान एक अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है।

इसके असर से देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर देखा जाएगा। इस बीच इंदौर में सोमवार को भारी बारिश के बीच दीवार ढहने से 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान गौतम राठौर (22), रामेश्वर पवार (48) और टीटू राठौर (35) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मजदूर निजी क्षेत्र की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में दो लाख लीटर क्षमता वाली पानी की भूमिगत टंकी के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया है। तीनों मजदूरों की लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई हैं। हादसे की जांच की जा रही है।

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|