MP Flood: बारिश का रौद्र रूप, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; भोपाल में स्कूलों की छुट्टी

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

Madhya Pradesh Flood: मध्यप्रदेश में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। कई जिलों में बाढ़ का खतरा है। भोपाल में आज स्कूल बंद हैं।

Madhya Pradesh Flood: मध्यप्रदेश में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मानसून ट्रफ और निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को कई जिलों में तेज बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने। सोमवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल में रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश का असर सोमवार सुबह तक दिखाई दिया। शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। सुबह वीआईपी रोड पर बीच सड़क पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बनी। लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने भोपाल जिले में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।

भोपाल में नर्सरी से 12वीं तक स्कूल बंद

भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 10 अगस्त 2026 को जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। आदेश के मुताबिक नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी।

अवकाश का आदेश सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। इसके दायरे में एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालय भी शामिल हैं। हालांकि आदेश जारी होने से पहले कई विद्यार्थी स्कूल पहुंच चुके थे। बाद में छुट्टी की जानकारी मिलने पर उन्हें घर वापस लौटना पड़ा।

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

रविवार को रायसेन, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, शिवपुरी, हरदा और शुजालपुर सहित कई जिलों में बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। रायसेन का रामलीला मैदान पानी में डूब गया। सीहोर और श्यामपुर क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।

शाजापुर में महज छह घंटे में करीब चार इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं शुजालपुर में तड़के तीन बजे से शुरू हुई तेज बारिश के बाद किसानों और व्यापारियों ने राहत महसूस की। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से खेतों में पानी पहुंचा, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी।

पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 8 इंच तक बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में करीब 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, गुना, शिवपुरी और श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट है।

इंदौर समेत इन जिलों में भी बारिश के आसार

प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, रतलाम, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, कटनी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

रिपोर्ट -हेमंत

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP में बारिश का रौद्र रूप, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; स्कूलों की छुट्टी