MP सरकार हर दिन लगभग 213 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही, जीतू पटवारी

Feb 18, 2026 08:30 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश एक बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार प्रतिदिन करीब 213 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है।

MP सरकार हर दिन लगभग 213 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही, जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश एक बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में मांगे गए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित नहीं किए गए, जिसके चलते राज्य को भारी कर्ज लेना पड़ा।

हर दिन 213 करोड़ रुपये कर्ज ले रही सरकार

पटवारी ने कहा कि प्रदेश का बजट प्रावधान लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये का है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण सरकार 2025-26 के बजट का 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर सकी। उनके अनुसार, यह दर्शाता है कि बजट “खोखला और अवास्तविक” था। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार प्रतिदिन करीब 213 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है और इस वर्ष लगभग 72,000 करोड़ रुपये उधार लिए गए हैं।

राज्य की कुल देनदारियां 5.32 लाख करोड़

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पर कुल देनदारियां बढ़कर 5.32 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई हैं, जिसमें ब्याज भुगतान बजट का सबसे बड़ा हिस्सा बन गया है। पटवारी ने सुझाव दिया कि बजट को यथार्थवादी बनाया जाए और आय-व्यय की निगरानी के लिए सभी दलों के वित्त विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य के अधिकारों के लिए केंद्र से मजबूती से मांग करनी चाहिए।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी बोले

इसके अलावा, पटवारी ने भारत-अमेरिका के अंतरिम व्यापार समझौते पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि कपास, सोयाबीन और मक्का जैसे प्रमुख कृषि उत्पादों का आयात अमेरिका से बढ़ता है, तो इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के किसानों पर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2026 को ‘किसान वर्ष’ बताने के दावों के बीच ऐसा समझौता किसानों के हितों के खिलाफ है।

पटवारी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री वास्तव में किसानों के हित में काम करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री से मिलकर इस समझौते में संशोधन की मांग करनी चाहिए। कांग्रेस ने संकेत दिया कि वह इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से सीधे संवाद की कोशिश करेगी।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|